• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मप्र सरकार देगी लैपटॉप और स्‍कूटी, सीएम शिवराज की घोषणा, इन्‍हें मिलेगा लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों को चरण पादुकाएं पहनाईं तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 04:53:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 06:33:31 PM (IST)
मप्र सरकार देगी लैपटॉप और स्‍कूटी, सीएम शिवराज की घोषणा, इन्‍हें मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश सरकार ने जुलाई माह से तेंदूपत्ता से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू की है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने आज सीहोर जिले के लाड़कुई में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों को चरण पादुकाएं पहनाईं तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मेरे बेटा-बेटियों की मांग पर शासकीय महाविद्यालय लाड़कुई में एम.ए. की कक्षा प्रारंभ की जाएंगी।

अगले साल से हमारे जो बच्चे कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे उन्हें लैपटॉप और गांव व शहर के स्कूल में प्रथम स्थान पर आने वाले तीन बेटा-बेटियों को मामा स्कूटी दिलवाएगा। हमारा प्रयास है आजीविका मिशन से जुड़कर हर बहन की कम से कम आमदनी ₹10 हजार प्रतिमाह हो जाए।


मध्य प्रदेश सरकार ने जुलाई माह से तेंदूपत्ता से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू की है। राज्य में जो लोग तेंदूपत्ता तोड़ने का काम करते हैं, इनके पास अच्छी आमदनी नहीं होती है। इस कारण उन्हें कई कठिनाई का सामना करना पड़ता है। संग्रहण का कार्य करने वाले रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

naidunia_image

naidunia_image

LIVE: लाड़कुई, में 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण।https://t.co/iazBWseHwp

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 1, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़कुई, जिला सीहोर में 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण https://t.co/2ffHqlN6S5

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 1, 2023

अगले साल से हमारे जो बच्चे कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे उन्हें लैपटॉप और गांव व शहर के स्कूल में प्रथम स्थान पर आने वाले तीन बेटा-बेटियों को मामा स्कूटी दिलवाएगा: CM pic.twitter.com/oFYEEqwpyd

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 1, 2023