• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Congress: कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पर्यवेक्षक के सामने टिकट के दावेदार ने किया हंगामा

Indore Congress: सोमवार रात में हंगामे के बाद मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में दिनभर रहा सन्नाटा, अध्यक्षों के कमरों पर नजर आए ताले।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Oct 2023 07:34:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Oct 2023 07:34:04 PM (IST)
Indore Congress: कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पर्यवेक्षक के सामने टिकट के दावेदार ने किया हंगामा

HighLights

  1. दिल्ली से आए पर्यवेक्षक ने सोमवार देर शाम मंडलम-सेक्टर पदाधिकारियों की ली थी बैठक।
  2. बैठक में पिंटू जोशी और साथियों ने हंगामा किया तथा पदाधिकारियों को मंच पर बैठने नहीं दिया।
  3. अब तक गांधी भवन में क्षेत्रवार बैठकें बुलाई जा रही थी, लेकिन मंगलवार को कोई बैठक नहीं हुई।

Indore Congress: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में कांग्रेस के कार्यालय गांधी भवन की सीढ़ियां चढ़ते हुए मंगलवार को यह अहसास ही नहीं हो रहा था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव की आधिकारिक घोषणा होने के अगले ही दिन गांधी भवन में सन्नाटा पसरा दिखा। इसके पहले सोमवार रात गांधी भवन में जमकर हंगामा भी हुआ था। मंगलवार को कार्यालय में बैठे इक्का-दुक्का लोग भी इसे लेकर चर्चारत दिखे। पदाधिकारी नदारद थे और चुनावी तैयारी जैसा फौरी तौर पर कुछ नजर नहीं आया।

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के ठीक बाद सोमवार देर शाम कांग्रेस ने मंडलम-सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक विमल शाह ने विधानसभा तीन की बैठक आहूत की थी। बैठक में विधानसभा तीन से टिकट के दावेदार पिंटू जोशी और उनके साथियों ने जमकर हंगामा किया। पदाधिकारियों को ही मंच पर बैठने नहीं दिया। देर रात तक चले हंगामे की बातें सुबह कांग्रेस कार्यालय में गूंजती रही। अब तक क्षेत्रवार बैठक बुला रहे संगठन ने मंगलवार को कोई बैठक नहीं बुलाई।


naidunia_image

दिखा बंटवारा

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में चुनाव से ठीक पहले नए तरह का बंटवारा देखा जा रहा है। शहर अध्यक्ष का वर्षों पुराना कैबिन बदल चुका है। मौजूदा अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने पहली मंजिल पर गैलरी के एक कोने में पार्टिशन कर नया कैबिन बना लिया है। वर्षों से अध्यक्ष का कैबिन रहे मुख्य कक्ष के पास वाले कैबिन को कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री के नाम कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर शहर अध्यक्ष का कक्ष बंद था। साथ बने जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के कैबिन पर भी ताला लगा था।

दिल्ली से आए पर्चों के बंडल

गलियारे में सीढ़ी के पास छपकर आए कुछ पर्चों के बंडल चुनाव की गवाही देते हुए पैकेट के बाहर निकलकर झांकते से दिख रहे थे। भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पर्चे भेजे गए हैं। हालांकि, वितरण से पहले कांग्रेसी टिकट बंटवारे और चुनावी माहौल के जोर पकड़ने का इंतजार करते दिख रहे हैं।