• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में तलाकशुदा बहू ने एनआरआइ ससुर की गाड़ियां फोड़ी, केस दर्ज

Indore Crime News: एनआरआइ का आरोप, बहू मकान पर कब्जा करना चाहती है। उसके खिलाफ पहले भी थाने में दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट।

By Mukesh MangalEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 06:03:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 06:03:30 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में तलाकशुदा बहू ने एनआरआइ ससुर की गाड़ियां फोड़ी, केस दर्ज

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 72 वर्षीय एनआरआइ ने तलाकशुदा बहू के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि बहू मकान हथियाने के लिए घर में घुसी और गाड़ियां फोड़ दी। इसके पूर्व भी उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट हो चुकी है।

पलासिया थाना पुलिस के मुताबिक, गुलमर्ग कालोनी (साकेत नगर) निवासी तुलसीदास सेतपाल की शिकायत पर खेमी उर्फ जिया जाधवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 31 दिसंबर की दोपहर की है। तुलसीदास बेटे प्रकाश के साथ घर की साफ-सफाई करवा रहे थे। जिया घर में घुस गई और तुलसीदास को धमकाया। सरिये से स्कूटर व बाइक में तोड़फोड़ कर डाली। टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, जिया का तलाक हो चुका है। वह मकान पर कब्जा करना चाहती है। जिस मकान पर दावा किया वह तुलसीदास ने बेटी के नाम पर करवा दिया है। इसके पूर्व भी दोनों में विवाद हुआ था।


naidunia_image

महिला से 35 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने सिद्धि विनायक रेसीडेंसी नरोड़ा अहमदाबाद की शिकायत पर आरोपित भूपेंद्रसिंह भाटी निवासी गोपुर कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनी ने महालक्ष्मी नगर स्थित प्लाट का 42 लाख रुपये में सौदा किया और 35 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। इसी तरह एरोड्रम पुलिस ने संदीप चावड़ा निवासी रूपनगर छोटा बांगड़दा ने विशाल गौर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।