• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में पंडित पर मुर्गे से हमला करने वाले आरोपितों को पुलिस ने बनाया 'मुर्गा'

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में बोरिंग से पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद, इस दौरान एक आरोपित ने मुर्गे के पैर पकड़कर उससे पंडित पर हम...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 11 May 2024 07:56:29 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 May 2024 08:01:41 AM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में पंडित पर मुर्गे से हमला करने वाले आरोपितों को पुलिस ने बनाया 'मुर्गा'
इंदौर में मुर्गे से हमले की घटना।

HighLights

  1. आरोपितों से उठक बैठक लगवाई और कान पकड़ कर माफी मंगवाई।
  2. गांधीनगर पुलिस के मुताबिक घटना अरिहंत नगर में बुधवार रात की है।
  3. पुलिस आरोपितों को घटना स्थल पर ले गई और मोहल्ले में जुलूस निकाला।

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बोरिंग से पानी भरने के विवाद में पंडित और उनके परिवार पर हमला करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। शुक्रवार को पुलिस चारों आरोपितों को मोहल्ले में ले गई और मुर्गा बनाया। आरोपितों ने पंडित पर जिंदा मुर्गे से ही हमला किया था। आरोपितों से उठक-बैठक लगवाई और कान पकड़ कर माफी मंगवाई।

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक घटना अरिहंत नगर में बुधवार रात की है। कालोनी में रहने वाले राजेश शर्मा, देवेंद्र ठाकुर और राकेश उर्फ कालू सम्मलित बोरिंग से पानी भरते हैं। बुधवार को राजेश की पत्नी माया का पानी भरने का नंबर था। कल्लू की पत्नी ने विवाद किया और परिचितों को बुला लिया।आरोपित राकेश उर्फ कल्लू, भाई संजय, साक्षी, दिनेश आदी ने एकत्र होकर राजेश व उनके भांजे पर जानलेवा हमला कर दिया।


एक आरोपित के हाथ में मुर्गा था। उसने मुर्गे के पैर पकड़ लिए और राजेश पर उससे ही हमला किया।टीआइ अनिल यादव के मुताबिक चारों आरोपितों को शुक्रवार को पुलिस घटना स्थल पर ले गई और मोहल्ले में जुलूस निकाला। आरोपितों ने कान पकड़ कर माफी मांगी और मुर्गा भी बने।

naidunia_image

टी-टेंपल पर युवकों में चले लात घूंसे

विजयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को युवकों के दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना विजयनगर स्थित टी-टेंपल शाप की है। फरियादी आयुष गौर निवासी ब्रह्मबाग कालोनी ने अभय यादव, योगेश पाटीदार, नयन चौरसिया और फैजल के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है। आयुष के मुताबिक दोस्त विशांक राजावत के साथ काफी पीने गया था। आरोपितों ने लात मार कर गिराया और मारपीट शुरू कर दी। चारों आरोपितों ने लोहे की कुर्सी से हमला कर घायल कर दिया।