• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: एयरलाइंस अफसर के बेटे पर दुष्कर्म का केस, आरोप लगाने वाली युवती के कारण सात लोगों की हो चुकी है मौत

Indore Crime News: आरोपित और पीड़िता छह साल से संपर्क में थे। शादी का झांसा देकर आरोपित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, बाद में शादी से इनकार कर दिया।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Wed, 29 Nov 2023 06:27:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Nov 2023 06:27:29 PM (IST)
Indore Crime News: एयरलाइंस अफसर के बेटे पर दुष्कर्म का केस, आरोप लगाने वाली युवती के कारण सात लोगों की हो चुकी है मौत

HighLights

  1. आरोपित के साथ युवती की मुंहबोले भाई के जरिए हुई थी मुलाकात। छह साल से दोनों हैं संपर्क में।
  2. पहले युवती की दूसरे युवक से दोस्ती थी, इसके बाद आरोपित से दोस्ती होने पर दोनों में विवाद होने लगा।
  3. नाराज युवक ने युवती की गाड़ी में आग लगा दी थी, आग बिल्डिंग में फैल गई और सात लोगों की मौत हो गई थी।

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर एयरलाइंस अफसर इम्तियाजुद्दीन कुरैशी के बेटे अयानुद्दीन कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। युवती ब्यूटीशियन है। आरोपित छह साल से संपर्क में था। रिपोर्ट लिखवाने वाली युवती के कारण ढाई साल पूर्व स्वर्णबाग कालोनी में अग्निकांड हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, युवती की आरोपित अयानुद्दीन से मुंहबोले भाई के जरिये मुलाकात हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। युवती उसके साथ दूसरे शहरों में भी जाने लगी। अप्रैल 2018 में अयानुद्दीन ग्रीन पार्क कालोनी स्थित घर ले गया और शादी करने का बोलकर शारीरिक संबंध बनाए। पांच साल तक आरोपित शोषण करता रहा। शादी के बारे में पूछा तो कहा मां राजी नहीं है। युवती ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई।


naidunia_image

फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोप है कि अयानुद्दीन 23 नवंबर को घर आया और मारपीट की और शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि रिपोर्ट करने गई तो फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। पीड़िता तीन साल पूर्व विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णबाग में रहती थी। उसकी संजय दीक्षित उर्फ शुभम से दोस्ती थी। अयानुद्दीन के संपर्क में आने के कारण संजय से विवाद होने लगा। गुस्से में उसने युवती की स्कूटी में आग लगा दी। आग पूरी इमारत में फैल गई और उसमें रहने वाले सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

आरोपित की मां ने बनाया समझौते का दबाव

संजय युवती पर रुपये भी खर्च करता था। अयानुद्दीन से संपर्क में आने के बाद युवती ने बातचीत बंद कर दी। अयानुद्दीन ने संजय को बुलाकर पीटा भी था। इसी रंजिश में उसने अग्निकांड को अंजाम दिया। अयानुद्दीन को पुलिस ने मंगलवार रात पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी मां पीड़िता के घर पहुंची और समझौता का दबाव बनाया। अयानुद्दीन के पिता सऊदी अरब में एयरलाइंस में अफसर है।