
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गोधा एस्टेट के मालिक मनीष गोधा के ऑफिस में हुई फायरिंग में गांधी नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की एसआईटी खाली हाथ है। पुलिस को मिले फुटेज में दो बदमाशों का पता चला है, जो घटना के बाद कपड़े बदलकर भागे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कैमरे बंद होने के कारण फुटेज नहीं मिल रहे हैं।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार मनीष गोधा गांधी नगर में रहते हैं और उन्हें दस महीने पहले लॉरेंस के हैंडलर हैरी बॉक्सर ने धमकाकर रुपयों की मांग की थी। हालांकि इस घटना की मनीष द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई।
पुलिस को घटनास्थल पर तो एक ही आरोपित का फुटेज मिला, लेकिन सुपर कॉरिडोर से दो लोगों के फुटेज मिले, जो बाइक से भागे थे। उस फुटेज में आरोपियों ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन कपड़े बदले थे।
यह भी पढ़ें- हैरी बॉक्सर के कहने पर राहुल बाबा ने की थी इंदौर में कॉलोनाइजर मनीष गोधा की रैकी