• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ट्रेन में चोरी के बाद फ्लाइट से भाग जाता था, ऐशो आराम और शराब की लत को पूरा करने के लिए की 20 से ज्यादा वारदात

इंदौर जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर जितेंद्र चावला उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 09:31:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 09:59:35 AM (IST)
ट्रेन में चोरी के बाद फ्लाइट से भाग जाता था, ऐशो आराम और शराब की लत को पूरा करने के लिए की 20 से ज्यादा वारदात
इंदौर जीआरपी ने पकड़ा ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर चोर। एआई इमेज

HighLights

  1. आरोपी के पास से 15 लाख रुपये के जेवर बरामद
  2. उसके ऊपर 20 से ज्यादा वारदातों में केस दर्ज है
  3. ऐशो-आराम के लिए चोरी करने की बात कबूली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले चोर जितेंद्र चावला उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद कई बार वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फ्लाइट लेकर भी भाग निकला था। आरोपी ने 20 से ज्यादा वारदातें कबूली हैं और उसके पास से 15 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए गए हैं।

रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर जितेंद्र चावला जीआरपी के हत्थे चढ़ा। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। डीएसपी (रेल) ज्योति शर्मा के अनुसार 16 मार्च को विष्णुपुरी निवासी 59 वर्षीय मीना बिनवानी के सोने के जेवर चोरी हो गए थे। मीना पति के साथ शांति एक्सप्रेस में अहमदाबाद से इंदौर आ रही थीं।


पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नीमच से गिरफ्तार किया

उनका पर्स चोरी हो गया था। उसमें करीब 11.8 तोला सोने के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी रखी थी। डीएसपी के अनुसार पुलिस ने इंदौर, नीमच, रतलाम सहित विभिन्न स्टेशनों के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की गतिविधियों और लोकेशन का विश्लेषण किया गया और आरोपित जितेंद्र निवासी नैनीताल (उत्तराखंड) को नीमच से गिरफ्तार किया।

टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार आरोपित लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात और दिल्ली सहित कई राज्यों में भेजा गया। पुलिस ने आरोपित से 15 लाख रुपये के सोने का हार, कंगन, अंगूठियां और टाप्स बरामद किए।

आरोपित ने मोबाइल फोन तोड़कर ट्रेन से बाहर फेंक देने की बात भी कबूल की। आरोपित ने बताया कि वह महंगी शराब बारों में जाने, नई महिला मित्र बनाने और अलग-अलग स्थानों पर घूमने-फिरने के शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। उसने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई राज्यों में अपराध करना स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें : इंदौर में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल का किचन सील; टैंकर के पानी से बना रहे थे खाना