• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर ने सिद्ध किया वह है स्वच्छता का असली गुरु, चेला बना देपालपुर भी पाएगा राष्ट्रीय सम्मान

संगत का असर सिर्फ मनुष्यों पर ही नहीं पड़ता बल्कि यह किसी शहर की दशा और दिशा भी बदल सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है इंदौर से महज 45 किमी दूर स्थित देपालपुर के साथ। 20-22 हजार जनसंख्या वाला देपालपुर दो साल पहले तक गुमनामी के अंधेरे में गुम था।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:17:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:17:13 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर ने सिद्ध किया वह है स्वच्छता का असली गुरु, चेला बना देपालपुर भी पाएगा राष्ट्रीय सम्मान
गंदगी से स्वच्छता तक… एक ही स्थान, दो तस्वीरें और बदलाव की पूरी कहानी। देपालपुर में कभी जहां कचरे का ढेर लगा रहता था, आज वहां सफाई और स्वच्छता की नई तस्वीर नजर आती है। -नईदुनिया

HighLights

  1. दो साल पहले प्रदेश में 378 वीं रैंक थी
  2. आज देशभर में पहचान बन गया
  3. देपालपुर को साथ मिला देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : संगत का असर सिर्फ मनुष्यों पर ही नहीं पड़ता बल्कि यह किसी शहर की दशा और दिशा भी बदल सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है इंदौर से महज 45 किमी दूर स्थित देपालपुर के साथ। 20-22 हजार जनसंख्या वाला देपालपुर दो साल पहले तक गुमनामी के अंधेरे में गुम था।

स्वच्छता से उसका कोई विशेष लेना-देना नहीं था। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े होते थे। गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग करने का कोई नियम नहीं था। ट्रेंचिंग ग्राउंड के हालत इतने खराब थे कि उसके सामने से गुजरना भी मुश्किल था। खुली नालियां ओवरफ्लो होती रहती थीं। गंदगी जहां-तहां सड़क पर बहती रहती थी।


देपालपुर को साथ मिला देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का

ऐसी ही परिस्थितियों में देपालपुर को साथ मिला देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का। एक साल पहले जब इंदौर ने देपालपुर की अंगुली थामी और उसे स्वच्छता की राह पर चलना सीखाना शुरू किया तो किसी को विश्वास नहीं था कि इंदौर के प्रयास से देपालपुर न सिर्फ अपने पैरों पर चलना सीखेगा बल्कि ऐसी ऊंची छलांग लगाएगा कि अगले सर्वेक्षण में उसे राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुन लिया जाएगा।

सुपर स्वच्छ जोड़ी श्रेणी में देपालपुर का राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना तय है

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सुपर स्वच्छ जोड़ी श्रेणी में देपालपुर का राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना तय है। देपालपुर की टीम पिछले तीन दिन से दिल्ली में है। लगातार रिहर्सल भी चल रही है ताकि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होते वक्त कोई चूक न हो। देपालपुर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने का पूरा श्रेय देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को जाता है।

सितंबर 2025 में जब इंदौर को देपालपुर की सफाई व्यवस्था में बदलाव और सुधार की जिम्मेदारी मिली थी तो किसी ने सोचा नहीं था कि इंदौर इतना बड़ा बदलाव ले जाएगा कि देपालपुर राष्ट्रपति पुरस्कार का हकदार हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ। बुधवार सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों इंदौर के साथ-साथ देपालपुर का सम्मान भी होगा।

गुरु ने सिखाया सफाई का मंत्र, चेले ने ऐसे हासिल किया मुकाम

इंदौर ने स्वच्छता में देश को राह दिखाई तो अब उसी राह पर चलकर देपालपुर भी राष्ट्रीय पहचान बनाने जा रहा है। इंदौर को देपालपुर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी मिली थी। इंदौर ने यहां सिर्फ सफाईकर्मी और संसाधन बढ़ाने का पाठ नहीं पढ़ाया, बल्कि स्वच्छता को आदत, जिम्मेदारी और जनभागीदारी बनाने का तरीका सिखाया। अब गुरु की सीख का असर दिखाई देने लगा है। शिष्य देपालपुर राष्ट्रीय पुरस्कार की दहलीज तक पहुंच गया है।

इस तरह बढ़ा स्वच्छता का सफर

गुरु ने सबसे पहले क्या सिखाया?

इंदौर ने देपालपुर को सबसे पहले स्वच्छता की बुनियादी कार्यशैली समझाई। बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे को घर से ही अलग-अलग करना, नियमित सफाई और कचरे का उचित निपटान इन चीजों पर ध्यान दिया। सफाई को अभियान नहीं बल्कि रोजमर्रा की व्यवस्था बनाया। असर यह पड़ा कि लोगों में सफाई को लेकर जागरूकता आई।

रटाया नहीं, आदत बनाना सिखाया

स्वच्छता का असली पाठ नागरिकों को पढ़ाया गया। घरों में कचरा अलग-अलग रखने, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने और सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

गुरु की सबसे बड़ी सीख : निगरानी

इंदौर के माडल में सफाई के साथ उसकी निगरानी भी महत्वपूर्ण है। किस वार्ड में सफाई हुई, कहां कचरा उठा कहां नहीं, कहां सफाई को लेकर शिकायत आई और किस शिकायत का कितने समय में समाधान हुआ। कितनी शिकायतें लंबित हैं और उनका निराकरण क्यों नहीं हुआ, जैसी चीजों की लगातार निगरानी की गई। इसका नियमित आकलन किया गया।

चेले ने भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी

देपालपुर की जनसंख्या, संसाधन और भौगोलिक परिस्थितियां इंदौर से पूरी तरह से अलग हैं। ऐसे में इंदौर की सीख को स्थानीय जरूरतों के मुताबिक लागू करना भी बड़ी चुनौती थी, लेकिन देपालपुर ने यह कर दिखाया। वहां के लोगों ने कोई असर नहीं छोड़ी। उन्होंने इंदौर से मिली सीख को सिर्फ समझा ही नहीं उसे लागू भी किया।

अब परीक्षा का परिणाम आने वाला है

गुरु की पाठशाला में सीखे सबक का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखने जा रहा है। देपालपुर को मिलने वाला सम्मान इंदौर के स्वच्छता माडल की स्वीकार्यता का भी संकेत है। बुधवार को जब नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु इंदौर के साथ-साथ देपालपुर को सम्मानित करेंगी तो देपालपुरवासियों के साथ-साथ प्रत्येक इंदौरी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

इस तरह चला देपालपुर की स्वच्छता का सफर

  • वर्ष 2024 - देपालपुर स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़कर देश के 2030 शहरों में 1710 वे स्थान पर पहुंच गया था। इंदौर जिले के नगरीय निकायों में भी इसकी स्थिति काफी खराब थी।
  • सितंबर 2025 में इंदौर को देपालपुर की सफाई व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी मिली। इंदौर नगर निगम और देपालपुर नगर परिषद के बीच समझौता हुआ। इंदौर ने देपालपुर के मार्गदर्शक शहर बनने के बाद 100 दिन में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने का लक्ष्य रखा।

  • इंदौर के देपालपुर के मेंटर बनने के बाद निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देपालपुर का लगातार दौरे किए। उन्होंने समय-समय पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और नालियों की सफाई का निरीक्षण किया।
  • देपालपुर में कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करना शुरू किया।
  • नागरिकों और दुकानदारों की यहां-वहां कचरा फेकने की आदत को सुधारने के लिए 14 हजार डस्टबिन बांटे गए।
  • देपालपुर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सालों से जमा करीब 1500 टन पुराना कचरा साफ किया गया। 2 एकड़ जमीन को ''जीरो वेस्ट क्षेत्र'' के रूप में विकसित किया गया। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ही कचरे के निपटान की व्यवस्था की गई।
  • ऐतिहासिक सूरजकुंड बावड़ी का पुनर्जीवन करते हुए प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र विकसित किया गया।
  • पुराने कबाड़ हो चुके वाहनों को हटाकर पांच नए आधुनिक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन शुरू किए गए।
  • इंदौर की तर्ज पर देपालपुर को भी आवारा पशु मुक्त बनाने के प्रयास शुरू हुए। टीम ने 110 से अधिक मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजे।
  • जनजागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए गए, डस्टबिन बांटे गए। लोगों को समझाया गया कि सफाई का कोई विकल्प नहीं है।
  • नागरिकों में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया।
  • यह भी पढ़ें- सफाई पर सालाना ₹250 करोड़ खर्च, फिर भी स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर भोपाल, कांग्रेस ने जताया विरोध

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।