• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में होटल की पार्किंग बनी कोकीन डिलीवरी का ठिकाना, डस्टबिन-कार में रखे पैकेट

लाखों रुपये की कोकीन के साथ पकड़ी गई नाइजीरियन युवती से पूछताछ में तस्करी के तरीके का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार इम्यूनल जाय अगस्त में तीन बार इंदौर आई और हर बार निपानिया क्षेत्र की एक बड़ी होटल की पार्किंग में कोकीन की डिलीवरी दी।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 03:46:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 03:46:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में होटल की पार्किंग बनी कोकीन डिलीवरी का ठिकाना, डस्टबिन-कार में रखे पैकेट
होटल की पार्किंग बनी कोकीन डिलीवरी का ठिकाना। (एआई इमेज)

HighLights

  1. नाइजीरियन युवती अगस्त में तीन बार इंदौर आई
  2. पुलिस ने नाला सोपारा से उसके साथी को पकड़ा
  3. नाइजीरियन युवती से पूछताछ में तस्करी के तरीके का खुलासा हुआ है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लाखों रुपये की कोकीन के साथ पकड़ी गई नाइजीरियन युवती से पूछताछ में तस्करी के तरीके का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार इम्यूनल जाय अगस्त में तीन बार इंदौर आई और हर बार निपानिया क्षेत्र की एक बड़ी होटल की पार्किंग में कोकीन की डिलीवरी दी।

उसे जिस तरीके से पैकेट रखना होता था, उसका निर्देश वॉट्सएप कॉल पर मिलता था। कभी कार में पैकेट रखने को कहा जाता तो कभी डस्टबिन या तय स्थान पर छोड़ने के निर्देश दिए जाते थे। डिलीवरी लेने वाले से सीधे बात करने की उसे मनाही थी।


चंदननगर पुलिस ने जाय को सिंहासा क्षेत्र से 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक वह लेगोस, नाइजीरिया की रहने वाली है और करीब सात महीने पहले बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। वह मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अपनी बहन के साथ रह रही थी।

एजेंट देते थे कैप्सूल में कोकीन

मोबाइल डेटा की जांच के बाद पुलिस को उसके संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी मिली। इसके आधार पर मुंबई के नाला सोपारा में दबिश देकर एक अन्य नाइजीरियन युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जाय कोकीन सीधे सप्लायर से नहीं मिलती थी। उसके एजेंट कैप्सूल में कोकीन भरकर देते थे। इसके बाद वाट्सएप काल के जरिए उसे इंदौर पहुंचने और डिलीवरी की जगह बताई जाती थी।

कैमरों से बचने की ट्रेनिंग

पुलिस के अनुसार जाय को डिलीवरी के दौरान पहचान छिपाने और सीसीटीवी कैमरों से बचने के तरीके भी बताए गए थे। उसे डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति से संपर्क नहीं करना होता था। केवल बताए गए स्थान पर पैकेट छोड़कर वापस लौटना होता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इंदौर में उससे कोकीन कौन-कौन लोग लेते थे और होटल की पार्किंग में कितनी बार इस नेटवर्क की डिलीवरी हुई।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नेटवर्क का कथित सरगना नाइजीरियन है, जो भारत आकर वापस जा चुका है। चंदननगर पुलिस अब उसके साथियों, मुंबई कनेक्शन और इंदौर में कोकीन लेने वालों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में पैर पसारता एमडी ड्रग्स का कारोबार, अब तक 81 तस्कर पकड़े, राजस्थान के तीन जिलों तक फैले तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।