Indore Lok Sabha Elections 2024: विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए टैक्स आतंक का सहारा ले रही भाजपा
शहर कांग्रेस ने शुरू किया ‘थाली बजाओ पोल खोल’ अभियान। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से मुकाबले के लिए अभियान जारी रखेगी।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 11:12:24 AM (IST)
Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 11:12:24 AM (IST)
लोकसभा चुनाव Indore Lok Sabha Elections 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग द्वारा 1823 करोड़ रुपये का नोटिस जारी करने के मुद्दे पर शहर कांग्रेस द्वारा रविवार को थाली बजाओ पोल खोल जनजागरण अभियान चलाया। छत्रीबाग से महिलाएं तख्तियां लेकर थाली बजाते चलीं। विरोध प्रदर्शन करते हुए महिलाओं का समूह राजेग्राम, रविदासपुरा, अर्जुनपुरा, बराभाई जोशी मोहल्ला, रामद्वारा छत्रीबाग पर पहुंचा।
इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को यह प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ का टैक्स नोटिस भाजपा की केंद्र में बैठी सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने दिया है। अधिकारियों का सत्तारूढ़ दल द्वारा गुंडों की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्षी दल लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को दिवालिया करने की कोशिश कर रही है।
चुनाव से पहले विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए
भाजपा टैक्स आतंक का सहारा ले रही है। भाजपा खुद आयकर कानून का उल्लंघन कर रही है। ऐसी कार्रवाई से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से मुकाबले के लिए ‘थाली बजाओ पोल खोल’ अभियान जारी रखेगी।
सी-विजिल एप पर आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन की कर सकेंगे शिकायत
चुनावी प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की आनलाइन शिकायत सी-विजिल सिटीजन एप पर की जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर शिकायत कर सकता है। एप का इस्तेमाल करने के लिए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर जीपीएस और इंटरनेट चालू होना आवश्यक है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की आनलाइन शिकायतें इस एप के माध्यम से ही की जा सकती हैं। वीडियो दो मिनट से अधिक का नहीं होना चाहिए।