• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, दो दिन में हो सकता है ट्रायल रन

Indore Love Kush Chauraha: पहले चरण में अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाली लेफ्ट लेन को खोला जाएगा। अगले 1-2 दिन में इस पर ट्रायल रन शुरू होने की संभावना।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 11:57:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 12:07:47 PM (IST)
इंदौर में लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, दो दिन में हो सकता है ट्रायल रन
इंदौर के लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर ब्रिज के एक हिस्से में पिछले दिनों हुई थी लोड टेस्टिंग।

HighLights

  1. डबल डेकर ब्रिज का एक हिस्सा अगले 10 दिनों में शुरू हो सकता है
  2. हाल ही में इस पर लोड टेस्ट कराया था, जिसमें ब्रिज पास हो गया है
  3. लोगों को वाहनों को लंबे जाम और सिग्नल से छुटकारा मिलेगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर-उज्जैन रोड पर पड़ने वाले शहर के लवकुश चौराहे (Love Kush Chauraha) से निकलने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां बन रहा डबलडेकर ब्रिज कुछ ही दिनों के अंदर शुरू हो सकता है। सबसे पहले अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाली गाड़‍ियों के लिए ब्रिज की एक लेन खुलेगी।

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा हाल ही में इस ब्रिज (Indore Double Decker Bridge) पर लोड टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट में पास होने के बाद ब्रिज का एक हिस्सा अब 10 दिन के अंदर ही वाहनों के लिए खोले जाने की संभावना है। इस चौराहे से इंदौर से उज्जैन (Indore Ujjain Road) जाने वाले वाहनों के साथ सुपर कॉरिडोर (Super Corridor Indore) की ओर जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं।


शुरुआत में ट्रायल रन

ब्रिज पर बने लेफ्ट लेन पर ज्यादातर काम पूरा हो गया है। इस पर लगी लाइटिंग को टेस्ट कर देखा जा रहा है। आने वाले एक-दो दिन में ही इस पर से वाहनों को निकालकर ट्रायल रन शुरू किया जा सकता है। इस दौरान ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा जाएगा।

लंबे ट्रैफिक जाम और सिग्नल से मिलेगी राहत

अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाले वाहनों को ब्रिज खुलने के बाद लंबे ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक सिग्नल से भी राहत मिल जाएगी। अब वे फटाफट ब्रिज के जरिए लवकुश चौराहे को पार कर सकेंगे।

दूसरी लेन का 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा

ब्रिज पर बाणगंगा से अरबिंदो अस्पताल की ओर जाने वाली लेन का 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। इसमें अभी सड़क पर डामर से फिनिशिंग का काम बाकी बचा है। डामर की परत बिछाए जाने के बाद ही इस ब्रिज को खोला जा सकता है, लेकिन इसे बिछाने में अभी समय लगेगा।

सड़क पर कम होगा ट्रैफिक

ब्रिज पर एक लेन शुरू होने के साथ ही चौराहे पर ट्रैफिक कम हो जाएगा। इससे दूसरी लेन से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर सर्विस लेन का काम हो रहा है। वहीं बारिश की वजह से सड़कों के गड्ढों में पानी भी भर जाता है। इसकी वजह से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें : इंदौर में 400 टन वजनी 16 डंपर खड़े कर परख रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट की क्षमता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।