• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को महापौर की झंडी, कहा- किसी को बेवजह परेशान न करें

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इंदौर में प्रस्तावित कार्यक्रम को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि दिलजीत का कार्यक्रम अच्छे से हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 12:03:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 12:03:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को महापौर की झंडी, कहा- किसी को बेवजह परेशान न करें
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को महापौर की झंडी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का रास्ता साफ
  2. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी हरी झंडी
  3. बोले- किसी को बेवजह परेशान न किया जाए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इंदौर में प्रस्तावित कार्यक्रम को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि दिलजीत का कार्यक्रम अच्छे से हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि किसी को भी अकारण और बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। सी-21 के के मैदान को लेकर महापौर ने कहा कि कार्यक्रम के बाद मैदान के दस्तावेज और संपत्तिकर इत्यादि की जांच की जाएगी।


15 नवंबर को प्रस्तावित है दिलजीत का कार्यक्रम

इंदौर में दिलजीत का कार्यक्रम 15 नवंबर को प्रस्तावित है। पूर्व में हुए दिलजीत के कार्यक्रम के टैक्स को लेकर उठे मुद्दे को लेकर महापौर ने कहा कि इस विषय को स्पष्ट कर दिया गया है। जो एजेंसी वर्तमान में काम कर रही है, उसे नए नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही काम करना होगा। यदि पुरानी एजेंसी ने पैसे जमा नहीं किए हैं तो उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को बम से उड़ाने की धमकी, महापौर कार्यालय और 3 स्कूलों को ई-मेल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।