• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Digital Arrest : इंदौर में मेट्रो के अधिकारी को 48 घंटे तक किया हाउस अरेस्ट, दो लाख रुपये ठगे

लगातार बढ़ते साइबर अपराधों के बीच इंदौर शहर में एक अध‍िकारी के साथ ठगी की वारदात उसे हाउस अरेस्‍ट कर की गई। ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अध‍ि...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 15 Aug 2024 08:10:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Aug 2024 08:10:21 AM (IST)
Digital Arrest :  इंदौर में मेट्रो के अधिकारी को 48 घंटे तक किया हाउस अरेस्ट, दो लाख रुपये ठगे
स्काइप एप के माध्यम से संपर्क कर अपराधियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। - सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. मेट्रो रेल कार्पोरेशन कंपनी के अध‍िकारी के साथ वारदात।
  2. बदमाशों ने धमकी देकर अधिकारी से दो लाख रुपये ठगे।
  3. बदमाशों ने अधिकारी को गिरफ्तार करने की धमकी भी दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को हाउस अरेस्ट कर ठगने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में इंदौर में मेट्रो रेल कार्पोरेशन कंपनी में पदस्थ एक अधिकारी को 48 घंटे तक हाउस अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दो लाख रुपये ठग लिए।

अपराधियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया

स्काइप एप के माध्यम से संपर्क कर अपराधियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि आपके आधार नंबर पर जारी मोबाइल सिम का उपयोग ड्रग्स ट्रैफिकिंग में हुआ है। आपके खाते में भी एक लाख रुपये जमा हुए हैं। ऐसे में अब सीबीआई भी आप पर निगरानी कर रही है। आप किसी से बात न करें, नहीं तो पुलिस आपको अरेस्ट कर लेगी।


naidunia_image

यूपीआई के माध्यम से जमा करवाई राशि

ऐसा कहकर अपराधियों ने 12 अगस्त को यूपीआई के माध्यम से 99 हजार रुपये व 13 अगस्त को भी 99 हजार रुपये जमा करवाए। अपराधियों ने मेट्रो के अधिकारी से उनके बैंक खातों की जानकारी भी मांगी। अपराधियों के झांसे में आकर उन्होंने सारी जानकारी भी उन्हें उपलब्ध करवाई है। इस मामले में मेट्रो के अधिकारी ने बुधवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को शिकायत की।

इस तरह चार दिन में साइबर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

  • शनिवार सुबह 10.30 बजे : मेट्रो के अधिकारी को मोबाइल पर पहला काल आया।
  • शनिवार शाम 4 बजे: स्काइप एप के माध्यम से फोन किया और कहा किसी भी व्यक्ति से बात नहीं करेंगे। घर में रहें, आप पर नजर रखी जा रही है।
  • रविवार दिनभर घर पर अधिकारी को रोके रखकर स्काइप एप पर बात करते रहे।
  • सोमवार शाम चार बजे अधिकारी से यूपीआइ पर 99 हजार रुपये लिए।
  • मंगलवार शाम चार बजे अधिकारी से फिर यूपीआइ पर 99 हजार रुपये लिए।