• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Metro का नया टाइम टेबल जारी, जानें कब से लागू होगा बदलाव

इंदौर में मेट्रो सेवा शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं। शुरुआत में शहरवासी उत्साह से सफर करते नजर आए, लेकिन अब यात्रियों की संख्या में कमी आई है। मेट्रो...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 06:20:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Aug 2025 07:34:45 AM (IST)
Indore Metro का नया टाइम टेबल जारी, जानें कब से लागू होगा बदलाव
Indore Metro का नया टाइम टेबल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में मेट्रो सेवा(Indore Metro) शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं। शुरुआत में शहरवासी उत्साह से सफर करते नजर आए, लेकिन अब यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सोमवार से शनिवार तक रोजाना 200 से 500 यात्री सफर कर रहे हैं, जबकि रविवार को यह संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा रहती है। शनिवार को 515 यात्रियों ने सफर किया।

मेट्रो प्रबंधन ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन का समय बदल दिया है। अब सोमवार से शनिवार तक मेट्रो दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। पहले यह सेवा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होती थी। शनिवार और रविवार को पहले सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालन होता था। नई समय सारणी 4 अगस्त से लागू होगी।


नई व्यवस्था के तहत सोमवार से शनिवार तक हर एक घंटे में एक मेट्रो चलेगी, जबकि रविवार को हर आधे घंटे में एक ट्रेन चलाई जाएगी।

गौरतलब है कि फिलहाल मेट्रो 5.9 किलोमीटर के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पांच स्टेशनों के बीच संचालित हो रही है। आने वाले दिनों में रेडिसन चौराहे तक ट्रायल रन प्रस्तावित है। इसके लिए जंबो ब्रिज के पास अधूरी ट्रैकिंग पूरी कर ली गई है। अगस्त के तीसरे सप्ताह तक 11 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ट्रायल रन किया जाएगा।

अब तक का सफर

  • 1 जून को 26 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
  • 1 से 31 जुलाई के बीच 21 हजार यात्रियों ने किया सफर
  • पिछले दो महीने में 2 लाख 30 हजार यात्रियों ने किया सफर

4 अगस्त से नया संचालन समय

  • सोमवार से शनिवार: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
  • सेवा अंतराल: हर एक घंटे में एक ट्रेन
  • रविवार: हर आधे घंटे में एक ट्रेन

इसे भी पढ़ें- Indian Railways News: भीड़ से बचने के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन चीजों में होगा बदलाव