इंदौर से मानसून की विदाई, 37 प्रतिशत कम बारिश; बोरिंग सूखने से अक्टूबर में 272 टैंकरों से सप्लाई
इंदौर में मानसून की विदाई के साथ इस बार औसत से 37 प्रतिशत कम वर्षा हुई। जलाशय पूरी क्षमता से नहीं भरे, कई क्षेत्रों में जलसंकट बढ़ा।
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:26:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:26:46 AM (IST)
इंदौर से मानसून की विदाई। (एआई जनरेटेड)HighLights
- इंदौर में मानसून सीजन में 590.1 मिमी वर्षा हुई।
- शहर में औसत से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई।
- कम बारिश से जलाशय पूरी क्षमता से नहीं भर पाए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित प्रदेशभर से शनिवार को मानसून की विदाई हुई। बीते चार वर्षा में इस बार इंदौर शहर में सबसे कम वर्षा हुई है। इस बार इंदौर शहर में पूरे मानसून सीजन में औसत से 37 प्रतिशत कम वर्षा हुई। इंदौर शहर में औसत वर्षा 929.4 मिमी होती है। वही इस बार चार माह में 590.1 मिमी वर्षा ही हुई है।
जलाशय नहीं भर पाए, टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता
- वर्षा कम होने के कारण इस बार शहर के जलाशय भी पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाए है। वही शहर के कई इलाकों में बोरिंग का जल स्तर नीचे जा चुका है और नगर निगम के टैंकरों से जल वितरण किया जा रहा है। पिछले वर्षो में जहां अक्टूबर माह में नगर निगम के 170 टैंकरो से ही जल वितरण होता था।
वही इस बार वर्षा कम होने के कारण शहर में अक्टूबर में ही नगर निगम के 272 टैंकरों के माध्यम से जल वितरण किया जा रहा है। ऐसे इस बार शहरवासियों को वर्ष भर पानी के लिए टैंकरों पर ही निर्भर रहना होगा। शहर में सबसे ज्यादा शहर की बाहरी सीमा वाली कालोनियां जहां नर्मदा का पाइप लाइन नहीं है, वहां पर बोरिंग सूखने के कारण पानी की समस्यां बढ़ गई है। गौतमपुरा, देपालपर में वर्षा भरपूर, महू में सबसे कम
इस बार इंदौर जिले में वर्षा का असमान वितरण देखने को मिला। जिले में इस गौतमपुरा व हातोद में वर्षा भरपूर हुई है। वही महू में सबसे कम वर्षा हुई है।
इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में हुई वर्षा
- जून : 112.2
- जुलाई : 262.2
- अगस्त : 91.1
- सितंबर : 124.7
- कुल वर्षा : 590.1
इंदौर जिले की तहसीलों में इस मानसून सीजन में हुई वर्षा
- इंदौर : 590.1
- महू : 437
- सांवेर : 580.2
- देपालपुर :801.7
- गौतमपुरा :934
- हातोद : 495
- जिले की कुल वर्षा : 639.7
नोट : वर्षा के आंकड़े मिली मीटर में
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के आयोजन में 14 लाख खर्च, पटाखा बाजार का किराया अब भी तय नहीं; IDA पर उठे सवाल