• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने वंदे मातरम गाने से किया इनकार, सभापति ने किया बाहर

इंदौर नगर निगम के सदन में गद्दार और कुत्ते भौकने के शब्दों पर भी हंगामा हुआ। पार्षद सभापति की कुर्सी तक पहुंच गए और विरोध करने लगे।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 01:13:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 01:34:50 PM (IST)
इंदौर नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने वंदे मातरम गाने से किया इनकार, सभापति ने किया बाहर
कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख और सभापति की कुर्सी के पास पहुंचकर हंगामा करते पार्षद।

HighLights

  1. पार्षद बोलीं- वंदे मातरम पर मजबूर नहीं किया जा सकता
  2. भाजपा पार्षदों ने किया हंगामा, सदन में बढ़ा तनाव
  3. भागीरथपुरा कांड को लेकर भी कल हुआ था हंगामा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम के बजट की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगा है। उन्होंने बैठक के दौरान वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। कहा कि इस गाने पर मजबूर नहीं किया जा सकता, ऐसा कोई एक्ट नहीं है। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। जिस पर सभापति ने फौजिया शेख को सदन से बाहर कर दिया।

फौजिया ने कहा- इस्लाम में इसे नहीं बोल सकते

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा कि सदन में मेरे साथ जो व्यवहार हुआ है वो बहुत गलत है। हम लोग भी जानते हैं कि हमें संविधान ने पूरी छूट दी है कि कोई भी धर्म, कोई भी भाषा को उपयोग करने की। किसी भी तरह से यह नहीं है कि आप वंदे मातरम गाकर ही अपने हिंदुस्तानी या भारतीय नागरिक होने का प्रमाण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे इस्लाम में इसे नहीं बोल सकते।


naidunia_image

पार्षदों ने सभापति की कुर्सी के पास पहुंचकर किया हंगामा

इस दौरान इंदौर नगर निगम के सदन में गद्दार और कुत्ते भौकने के शब्दों पर भी हंगामा हुआ। पार्षद सभापति की कुर्सी तक पहुंच गए और विरोध करने लगे। गौरतलब है कि मंगलवार को निगम का बजट पेश किया गया था, इस दौरान भी भागीरथपुरा कांड को लेकर हंगामा हुआ था। पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई।

यह भी पढ़ें : इंदौर नगर निगम का बजट आज होगा पेश, कोई नया कर नहीं, किसी कर में बढ़ोतरी नहीं