
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में फूटी कोठी क्षेत्र में बनी सब्जी मंडी को हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम को बड़ा विरोध झेलना पड़ा। सब्जी विक्रेता मंडी हटाने के विरोध में एक साथ आकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता भी उनका समर्थन करने पहुंच गए। नगर निगम पिछले कुछ दिनों से मंडी हटाने की तैयारी कर रहा था।
हंगामें की आशंका को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल को तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान प्रशासन और नगर निगम की टीम सब्जी विक्रताओं को समझाने की कोशिश करते रहे। सब्जी बेचने वालों का कहना है कि मंडी हटने से उनका रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा।

सब्जी व्रिकेताओं का यह भी कहना है कि उन्हें अपने रोजगार के लिए उचित स्थान दिया जाए। उनका घर इसी पर चलता है, ऐसे में मंडी हटने से उनके लिए परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी मौके पर पहुंच गई और सब्जी बेचने वालों की मांगों का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें- तीन साल से नहीं भरा ट्रैफिक चालान, वसूली करने 1140 लोगों के घर पहुंचेगी इंदौर पुलिस