• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

तीन साल से नहीं भरा ट्रैफिक चालान, वसूली करने 1140 लोगों के घर पहुंचेगी इंदौर पुलिस

Indore Traffic Police Challan Recovery: इंदौर यातायात पुलिस ने पिछले तीन साल से लंबित ई-चालानों की वसूली के लिए सख्त कदम उठाया है।

By Pranay ChouhanEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 12:38:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 12:46:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
तीन साल से नहीं भरा ट्रैफिक चालान, वसूली करने 1140 लोगों के घर पहुंचेगी इंदौर पुलिस
इंदौर में आईटीएमएस के जरिए चौराहों पर की जाती है ट्रैफिक की निगरानी। - फाइल फोटो

HighLights

  1. जोन-1 में सबसे ज्यादा 499 वाहन चालकों के 13 हजार से अधिक चालान लंबित
  2. जुर्माना जमा नहीं करने पर घर पहुंचकर वाहनों को जब्त करने की होगी सख्त कार्रवाई
  3. चौराहों पर भी उपलब्ध रहेगी नियम तोड़ने वालों की सूची, कोर्ट जाने पर दोगुना जुर्माना

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के चालानों की लगातार बढ़ती लंबित राशि यातायात पुलिस के लिए चिंता का विषय बन रही है। इन चालानों की वसूली के लिए योजना बनाई गई है। पहले चरण में ऐसे वाहन चालकों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने 20 से 25 बार या इससे अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन किया है।

ऐसे 1140 वाहन चालक सामने आए हैं। अब लंबित चालानों की राशि वसूलने के लिए यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इनके घर पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट, रांग साइड, रेड लाइट जंप और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जोनवार सूची तैयार की है। इन वाहन चालकों की गाड़ियां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कैमरों में कैद हुई हैं। सूची में सबसे ज्यादा मामले जोन-1 में सामने आए हैं।


जुर्माने की राशि वसूली की जानी है

यहां 499 वाहन चालकों के 13,668 चालान लंबित हैं, जिनकी राशि वसूली जाना है। इसके बाद जोन-2 में 399 वाहन चालकों के 10,494 चालान लंबित हैं। जोन-3 में 139 वाहनों के 3659 और जोन-4 में 103 वाहनों के 2734 चालान लंबित हैं। इन सभी से जुर्माने की राशि वसूल की जानी है।

इस सूची को अब जोनवार सभी चौराहों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वहां वाहन चालकों से लंबित चालानों की राशि जमा कराई जा सके। उल्लेखनीय है कि यातायात पुलिस समय-समय पर इस तरह की सूची तैयार कर लंबित चालानों की वसूली करती है। हालांकि, संभवत: यह पहली बार है, जब यातायात विभाग चालान की राशि वसूलने के लिए वाहन चालकों के घर पहुंचेगा।

वाहन जब्ती की तैयारी

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल के अनुसार, पिछले तीन साल में आइटीएमएस के कैमरों में लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को शार्टलिस्ट किया गया है। अब यातायात पुलिस इन वाहन चालकों के घर पहुंचकर चालान की राशि वसूल करेगी। वाहन चालक चालान जमा कर देते हैं तो ठीक है, अन्यथा उनके वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बंद बाइक को धक्का लगाकर जा रहे थे समोसा लेने, कैमरे ने काट दिया 2 हजार का चालान, पहुंचे ASP के पास

यातायात पुलिस केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत लाल बत्ती तोड़ने और रांग साइड आने-जाने पर 500 रुपये, जबकि हेलमेट नहीं पहनने पर 300 रुपये का चालान बनाती है। अन्य चालान न्यायालय में चले जाने पर वाहन चालकों से दोगुनी राशि वसूली जाती है। न्यायालय चाहे तो चालान की राशि बढ़ा भी सकता है। वाहन चालकों को चाहिए कि न्यायालय में चालान जाने से पहले ही जुर्माने की राशि जमा कर दें।

यह भी पढ़ें- इंदौर ट्रैफिक पर हाई कोर्ट सख्त: 'सिस्टम को छोड़ हर कोई जान रहा बदहाली, पुलिसकर्मी गायब'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।