
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: नगर निगम के चालक धर्मेंद्र धारु ने मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र पिछले करीब दस वर्षों से नगर निगम में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो जारी कर भंवर धावरे पर मानसिक रूप से परेशान करने, निगम की गाड़ी नहीं सौंपने और बार-बार दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में धर्मेंद्र ने दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर और बंटी का नाम भी लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में लेनदेन और उधारी के रुपयों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और स्वजन के बयान के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में बदमाश कहीं भी अपराध करे, इलाके का TI जिम्मेदार; पुलिस कमिश्नर ने निगरानी में लापरवाही पर लगाई फटकार