
इंदौर। इंदौर से नागपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12923 के 2 एसी कोच का इटारसी के पास एसी खराब हो गया। इससे कोच में लोगों को घबराहट होने लगी। इस कारण यात्री आक्रोशित हो गए और उन्होंने इटारसी रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इसे देखते हुए रेलवे अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। यात्रियों ने स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में ठंडक को लेकर यात्रियों को परेशानी हो रही थी। रनिंग ट्रेन में गैस डालवाई गई, जिससे ट्रेन विलंब नहीं हुई। ट्रेन में यात्रा कर रहे हर्षित जैन ने ट्विट कर ट्रेन में एसी खराब होने और कोच में मच्छर होने की जानकारी डीआरएम को दी। डीआरएम को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने निर्देश देते हुए समस्या शीघ्र निपटाने के लिए कहा।