• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एआई से NEET UG का फर्जी पेपर बनाकर 200 से ज्यादा छात्रों से की सौदेबाजी, इंदौर में आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में NEET-2026 परीक्षा से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच और एसआईटी ने लसूड़िया निवासी अक्षय मालवीय को गिरफ्तार किया।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 07:25:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 07:30:23 AM (IST)
एआई से NEET UG का फर्जी पेपर बनाकर 200 से ज्यादा छात्रों से की सौदेबाजी, इंदौर में आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसके मोबाइल फोन की जांच में मिले प्रश्नपत्रों के संबंध में पुलिस का दावा है कि वे चैटजीपीटी से तैयार किए गए थे। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ChatGPT से फर्जी NEET पेपर बनाकर इंस्टाग्राम पर छात्रों को असली बताकर बेचा
  2. साइबर एक्सपर्ट ने मेटा से अकाउंट डिटेल लेकर इंदौर के शक्करखेड़ी से आरोपी को पकड़ा
  3. आरोपी द्वारा बनाई गई इंस्टाग्राम रील से मिला था सुराग, मोबाइल में AI से बने प्रश्नपत्र मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट-2026 परीक्षा से ठीक पहले इंदौर में कथित पेपर बेचने के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है। इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गोपनीय कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल की जांच में जो तथाकथित प्रश्नपत्र मिले, वे चैटजीपीटी की मदद से तैयार किए गए पाए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को असली नीट पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दे रहा था। जांच में सामने आया है कि उसने देशभर के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उनसे रकम भी वसूली।


सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा से तीन दिन पहले ही साइबर एक्सपर्ट और इंटेलिजेंस विंग को सक्रिय कर दिया था। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान जानकारी मिली कि लसूड़िया क्षेत्र निवासी अक्षय मालवीय नामक युवक इंस्टाग्राम के जरिए नीट का पेपर बेचने का दावा कर रहा है। इसके बाद साइबर टीम ने मेटा से अकाउंट संबंधी जानकारी जुटाई और आरोपी को समर्थ आंगन, शक्करखेड़ी क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।

मोबाइल फोन की जांच में मिले प्रश्नपत्रों के संबंध में पुलिस का दावा है कि वे चैटजीपीटी से तैयार किए गए थे। आरोपी ने ऑनलाइन भुगतान माध्यमों से छात्रों से राशि प्राप्त करने की बात भी स्वीकार की है। अक्षय स्वयं को कानून का छात्र बता रहा है, जबकि उसके पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

फार्म हाउस बना अस्थायी हवालात

मामला राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पूरी कार्रवाई अत्यंत गोपनीय रखी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सीधे थाने न ले जाकर खंडवा रोड स्थित एक फार्म हाउस पर रखा गया। वहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच कार्यालय लाया गया और विधिवत मामला दर्ज किया गया।

एक रील से खुली पूरी कहानी

जांच एजेंसियों को आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों से पहला सुराग मिला। बताया जाता है कि नीट पेपर उपलब्ध कराने के दावे वाली उसकी रील विभिन्न एजेंसियों तक पहुंची थी। इसके बाद आईबी, इंटेलिजेंस, एटीएस और एसटीएफ ने भी इनपुट साझा किए। गोपनीय जांच के बाद शनिवार दोपहर आरोपी को हिरासत में लिया गया और परीक्षा प्रभावित न हो, इसलिए पूरी कार्रवाई को सार्वजनिक नहीं किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले का अधिकृत खुलासा सोमवार को किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : एमपी में NEET UG री-एग्जाम के दौरान दिखी सख्ती: बटन-कलावा काटे, चेन-इयरिंग्स उतरवाए; कई को नंगे पैर देनी पड़ी परीक्षा