• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: 16 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी, स्वजन ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया

Indore News: झोपड़ी से नशीली सामग्री मिली, लड़की का प्रेमी आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार।

By Mukesh MangalEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:45:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 12:45:32 AM (IST)
Indore News: 16 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी, स्वजन ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विद्यानगर झोपड़पट्टी में 16 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दो युवकों पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक युवक से किशोरी के प्रेम संबंध थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को नशीली सामग्री मिली है। लड़की ने जहर खाया या नशे का ओवरडोज था, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

naidunia_image

डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना के मुताबिक, लड़की को रविवार सुबह स्वजन गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए थे। डाक्टर ने वीडियो कथन लिए तो उसने कहा कि गलती से जहर की गोलियां खा ली। उसने दुष्कर्म और मारपीट से इन्कार किया। स्वजन द्वारा आरोप लगाने पर पुलिस ने रविवार शाम आरोपित चंदन और चीटू के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली। रात में चंदन को गिरफ्तार कर लिया। चंदन नशे का आदी है। उसका युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। दोनों ही नशे के आदी हैं। पुलिस को झोपड़ी से नशीली सामग्री मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।


कपड़े अस्त-व्यस्त और बेहोशी की अवस्था में थी लड़की

लड़की के पिता नहीं है। मां मूसाखेड़ी में रहती है। वह नानी और छोटी बहन के साथ रहती थी। शनिवार को मौसी के दसवें में गए थे। देर रात लौटे तो लड़की बेहोश मिली। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। चंदन और चीटू झोपड़ी में ही बैठे थे। नानी ने फटकार कर पूछा तो दोनों भाग गए। तड़के पांच बचे लड़की को उल्टियां हुई। मां को कॉल कर बुलाया और एमवाय अस्पताल ले गए। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ़

लड़की के शरीर पर थे चोट के निशान

स्वजन ने कहा कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी पिटाई की गई है। दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने रात में एफआइआर दर्ज कर चंदन को पकड़ लिया। चंदन और चीटू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों ही नशा करते हैं। लड़की को भी नशे की लत लग चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़की के स्वजन ने चीटू से संबंध रखने पर आपत्ति ली थी।

पैनल करेगी पीएम, वीडियोग्राफी होगी

मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की के मृत्यु पूर्व कथन हो चुके हैं। सोमवार को डाक्टर की पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पीएम की वीडियोग्राफी भी होगी। - अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था)