• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: गर्मी शुरू होते ही इंदौर में गहराने लगा जल संकट, 300 से अधि‍क हुई टैंकर की संख्या

गर्मी का मौसम शुरू होते ही इंदौर में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। नगर निगम इसके लिए शहर में 300 से अधिक टैंकर चला रहा है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 11:51:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Apr 2024 11:51:09 AM (IST)
Indore News: गर्मी शुरू होते ही इंदौर में गहराने लगा जल संकट, 300 से अधि‍क हुई टैंकर की संख्या
इंदौर में जलसंकट

HighLights

  1. गर्मी में जल संकट शुरू
  2. 300 से अधिक टैंकर चलाए जा रहे
  3. कई क्षेत्रों से मिल रही शिकायतें

Indore News नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ग्रीष्मकाल शुरू होते ही शहर के कई क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा है। पानी के लिए भटकते लोगों की तस्वीर आम होने लगी है। नगर निगम का यह दावा कि शहर में पर्याप्त जल वितरण किया जा रहा है झूठा नजर आने लगा है। नगर निगम टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई का दावा भी कर रहा है। यह व्यवस्था कितनी कारगर है यह तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल नगर निगम द्वारा संचालित टैंकरों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। इनमें से सिर्फ 87 टैंकर ही नगर निगम के हैं। शेष टैंकर नगर निगम किराए पर लेता है। इसके एवज में एक मोटी रकम हर वर्ष खर्च की जा रही है।

हर वर्ष गर्मी शुरू होते ही शहर में जल संकट गहराने लगता है। अमृत 2 प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में पेयजल वितरण की लाइन बिछाई जा रही है। नई टंकियों का निर्माण भी किया गया है। निगम जल्द ही नर्मदा का चौथा चरण लाने का दावा भी कर रहा है। हालांकि ये सारे दावे और प्रयास भविष्य के गर्भ में हैं।


कई क्षेत्रों से मिल रही शिकायतें

फिलहाल स्थिति यह है कि इंदौर में तालाबों का जलस्तर कम होने लगा है। नगर निगम वर्षों से शहर में दो दिन में एक बार जल वितरण कर रहा है। कई क्षेत्रों से कम दबाव से पानी सप्लाई की शिकायतें भी मिलने लगी है। नर्मदा प्रोजेक्ट इंचार्ज संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक शहर में जिन क्षेत्रों में जल संकट की समस्या सामने आ रही है वहां टैंकरों के माध्यम से जल वितरण किया जा रहा है। फिलहाल टैंकरों की संख्या 300 के आसपास है। जरूरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

नागरिकों को परेशान नहीं होने देंगे

नगर निगम जल वितरण की पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है। नागरिकों को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -अभिषेक शर्मा बबलू, प्रभारी जलकार्य समिति, नगर निगम इंदौर