• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर में बोले कांग्रेस सचिव संजय कपूर - रात के बाद दिन भी आता है, कांग्रेस का समय फिर आएगा

Indore News: लोकसभा चुनाव की तैयारी व प्रत्याशी चयन के लिए इंदौर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में हुई कांग्रेस की बैठक।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 10:05:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 10:05:24 PM (IST)
Indore News: इंदौर में बोले कांग्रेस सचिव संजय कपूर - रात के बाद दिन भी आता है, कांग्रेस का समय फिर आएगा
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को इंदौर में कांग्रेस की बैठक हुई।

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 18 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक होना है। उससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी और अभा कांग्रेस के सचिव संजय कपूर ने कहा कि रात के बाद दिन आता है। कांग्रेस का भी पुनः समय आएगा। हम कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर पुनः जनता का आशीर्वाद अर्जित करेंगे और कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी। महिलाओं, युवाओं, किसानों व वंचित वर्ग को पुनः मान सम्मान प्राप्त होगा और उनकी समस्याओं का निराकरण होगा।

naidunia_image

गांधी भवन पर बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने की। शहर कांग्रेस प्रभारी रवि जोशी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, इंदौर शहर कांग्रेस के सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। नेताओं ने उम्मीदवारों के रूप में शहर में मौजूदा दौर में सक्रिय कुछ नामों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि पांच नामों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कुछ पदाधिकारियों ने खुद प्रभारी को अपना बायोडाटा भी सौंपा।


इंदौर का कार्यकर्ता संघर्ष से ना डरा है, ना कभी डरेगा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने नेताओं को आश्वस्त किया कि इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विश्वास पर खरा उतरेगी। इंदौर का कार्यकर्ता संघर्ष से ना डरा है, ना कभी डरेगा। हम अपना खून-पसीना बहाने से पीछे नहीं हटेंगे। चर्चा के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।