• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: कांग्रेस जनजाति समुदाय को वोट बैंक की तरह करती है इस्तेमाल -सोलंकी

Indore News: इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी ने कांग्रेस को घेरा।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Oct 2023 10:46:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Oct 2023 10:46:48 PM (IST)
Indore News: कांग्रेस जनजाति समुदाय को वोट बैंक की तरह करती है इस्तेमाल -सोलंकी

HighLights

  1. सोलंकी ने कहा- राहुल गांधी आदिवासी, जनजाति, वनवासी शब्दों में विभेद कर भ्रमित कर रहे हैं।
  2. 2018 में कांग्रेस ने कई घोषणाएं की थीं लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया। कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलाती है।
  3. कांग्रेस नेता झोपड़ियों में जाकर फोटो खिंचवाते हैं और इन्हें विज्ञापन की तरह इस्तेमाल करते हैं।

Indore News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल में आदिवासी भाई-बहनों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। वे आदिवासी, जनजाति, वनवासी शब्दों में विभेद कर भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस जनजाति समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। कांग्रेस ने जनजाति समुदाय का जो शोषण किया है, वह जनजाति के लोग समझ चुके हैं।

यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुमेरसिंह सोलंकी ने कही। वे मंगलवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में भी कांग्रेस ने कई घोषणाएं की थीं लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया। कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलाती है।


naidunia_image

झोपड़ियों में जाकर खिंचवाते हैं फोटो

कांग्रेस नेता झोपड़ियों में जाकर फोटो खिंचवाते हैं और इन्हें विज्ञापन की तरह इस्तेमाल करते हैं। हमने आदिवासी जनजातियों को पक्के मकान बनवाकर दिए हैं। चर्चा में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी भी उपस्थित थे।