Indore News: पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने लगाई फांसी, नाबालिग ने भी दी जान
Indore News: एरोड्रम, जूनी इंदौर और परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने की आत्महत्या। पुलिस कर रही जांच। ...और पढ़ें
By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 19 Nov 2023 03:32:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Nov 2023 03:32:17 PM (IST)
Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाबू मुराई मोहल्ला में अधेड़ ने फांसी लगा कर जान दे दी। उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम योगेश सोनी है। गुलजार कालोनी में रहने वाले देवा रमेश ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जूनी इंदौर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। स्वजन अभी कथन देने की स्थिति में नहीं है।
15 साल के लड़के ने की आत्महत्या
सर्वहारा नगर निवासी 15 वर्षीय कान्हा यशवंत भगत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता की कुछ समय पूर्व ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है। कान्हा की मां महाराष्ट्र से इंदौर आई बहन और जीजा को छोड़ने गई थी। कुछ देर बाद लौटी तो कान्हा मृत अवस्था में मिला। लोगों की मदद से उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत बता दिया।