• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: हमारे देश को भारत कहे जाने में किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

Indore News: भारत और इंडिया को लेकर विवाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर जी20 रात्रिकालीन भोज के लिए भेजे गए निमंत्रण के बाद खड़ा हुआ है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 07:15:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 02:26:52 PM (IST)
Indore News: हमारे देश को भारत कहे जाने में किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
इंडिया और भारत नाम को लेकर विवाद पर बोलीं सुमित्रा महाजन।

Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा कि हमारे देश का मूल नाम निर्विवाद रूप से भारत ही है। अंग्रेजों ने इसे अपनी सुविधा के हिसाब से इंडिया में बदल दिया था। गौरतलब है कि भारत और इंडिया को लेकर विवाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर जी20 रात्रिकालीन भोज के लिए भेजे गए निमंत्रण के बाद खड़ा हुआ है। इसमें उन्हें प्रेसिडेंट आफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट आफ भारत बताया गया है।

महाजन ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि भारत और इंडिया नाम पर विवाद होना ही क्यों चाहिए। हमारे देश का मूल नाम भारत था। इसे हिंदुस्तान भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता को अंग्रेज हिंदु घाटी सभ्यता (इंडस वैली सिवलाइजेशन) कहते थे। यही वजह है कि वे हमारे देश को भारत के बजाय इंडिया कहने लगे। धीरे-धीरे यह प्रचलन में आ गया।


सुमित्रा महाजन ने कहा कि हमारे देश को भारत कहे जाने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। भारत के नागरिक होने के नाते ही हम खुद को भारतीय कहते हैं। सुमित्रा महाजन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में जब मैं विदेशी दौरों पर जाती थी तो मजाक में कहती थी कि मुझे अंग्रेजी वर्णमाला के आधार पर आगे की कुर्सी मिलना चाहिए क्योंकि मैं भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं।