Indore News: 12 सितंबर से रात 10 बजे ओखा से रवाना होगी ट्रेन, 16 सितंबर को नारहलगुन से होगी वापसी
रतलाम मंडल के ओखा स्टेशन से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन एक फेरा लगाएगी।
By Anurag Mishra
Edited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 07 Sep 2023 06:35:17 PM (IST)
Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 07:41:42 PM (IST)
ओखा से अरूणाचल प्रदेश तक चलेगी स्पेशल ट्रेन।इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रेलवे प्रशासन ने अरूणाचल प्रदेश जाने वाले यात्रियों के खुशखबरी दी है। अब रतलाम मंडल के ओखा स्टेशन से अरूणाचल प्रदेश के नाहरलगुर स्टेशन तक यात्री जा सकते हैं। ट्रेन 12 सितंबर को रात 10 बजे रवाना होगी।
रतलाम मंडल के ओखा स्टेशन से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन एक फेरा लगाएगी। 12 सितंबर को ओखा से रात 10 बजे ट्रेन रवाना होकर रतलाम, उज्जैन होते हुए नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में 16 सितंबर को नाहरलगुन से शनिवार को सुबह 10 बजे ट्रेन रवाना होगी। दूसरे दिन सोमवार को 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी।
रतलाम मंडल की आधा दर्जन ट्रेने प्रभावित
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के गोरखपुर-भटनी खंड में गाेरखपुर कैंट यार्ड की रिमाडलिंग और गाेरखपुर-कुसुम्ही स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रतलाम मंडल से होकर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहेगी। उदयपुर सिटी-गुवाहाटी-उदयपुर सिटी, गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। चार जोड़ी ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया है।