• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: MBA की दृष्टिबाधित छात्रा काे प्रश्न पत्र हल करने का नहीं दिया अतिरिक्त समय, कॉलेज को जारी होगा नोटिस

देवास से जीएसीसी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची दृष्टिबाधित छात्रा को प्रश्न पत्र हल करने के लिए अतिरिक्ति समय न देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 22 May 2024 09:23:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 09:44:25 AM (IST)
Indore News: MBA की दृष्टिबाधित छात्रा काे प्रश्न पत्र हल करने का नहीं दिया अतिरिक्त समय, कॉलेज को जारी होगा नोटिस
दृष्टिबाधित छात्रा को प्रश्‍न पत्र हल करने के लिए नहीं दिया अतरिक्‍त समय

HighLights

  1. देवास से परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा
  2. छात्रा ने विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज करवाई
  3. नोटिस देने की तैयारी

Indore News नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिव्यांग और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय देने का नियम है। मगर परीक्षा केंद्र इसका पालन नहीं करते है। मंगलवार को ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है।

दरअसल, एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की दृष्टिबाधित छात्रा परीक्षा देने पहुंची थी, जहां प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्रा ने अतिरिक्त समय मांगा तो परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षिका ने छात्रा के राइटर से कॉपी छीन ली। मामले में छात्रा ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। उधर कालेज को नोटिस देने की तैयारी चल रही है।

75 फीसदी दृष्टिबाधित है छात्रा

मामला अटल बिहारी वाजपेयी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (जीएसीसी) से जुड़ा है। मंगलवार से एमबीए पहले सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई है। दृष्टिबाधित छात्रा परीधि महाजन देवास से पेपर देने केंद्र पहुंची थी। उस दौरान वह अपना राइटर भी साथ लेकर आई थी। छात्रा परीधि ने कहा कि 75 फीसदी दृष्टिबाधित हूं। चार दिन पहले केंद्र में प्रमाण पत्र भी देकर राइटर की मांग की। मगर कालेजों ने राइटर नहीं होना बताया मगंलवार को फिर केंद्र पर राइटर के साथ पहुंची। सुबह 11 से 2 बजे तक पेपर था। अतिरिक्त समय मांगा तो शिक्षिका ने साफ मना कर दिया।


नोटिस जारी कर मांगेंगे जवाब

मामले में सहायक कुलसचिव डा. विष्णु मिश्रा से शिकायत की है। डा. मिश्रा का कहना है कि दिव्यांग व दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय देने का प्रावधान है। वे कहते हैं कि छात्रा की शिकायत पर कॉलेज से मौखिक चर्चा की गई। कॉलेज ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि छात्रा कोई राइटर नहीं लगाई थी। बल्कि वह पेपर खुद लिख रही थी। इसके चलते अतिरिक्त समय नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कालेज को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।