• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Bomb Threat: इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी

PNB Indore Bomb Threat: इंदौर के सियागंज में पंजाब नेशनल बैंक की जीजी टावर स्थित सियागंज ब्रांच को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 11:52:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Apr 2025 12:19:11 PM (IST)
Indore Bomb Threat: इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी
इंदौर में जीजी टॉवर बिल्डिंग में पीएनबी की सियागंज ब्रांच।

HighLights

  1. धमकी के बाद पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई, बैंक खाली कराया।
  2. बैंक की तलाशी में नहीं मिली कोई भी विस्फोटक सामग्री।
  3. ईमेल भेजने वाले की पहचान और मकसद का पता लगाने का प्रयास

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Indore News)। इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) की सियागंज ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह पीएनबी की ब्रांच जीजी टावर में है। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है, जिसमें लिखा है कि 2 बजे बैंक को बम से उड़ा दिया जाएगा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्नीफर डॉग टीम मौके पर पहुंचे और बैंक से सभी को बाहर निकालकर हर जगह जांच की। इस दौरान उन्हें कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बैंक के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि धमकी वाला ई-मेल कहां से आया है और किसने भेजा है।


naidunia_image

कल ऐसे ही कवर्धा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

बुधवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्ट्रेट कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में मेल को कश्मीर से भेजा जाना पाया गया। धमकी भरा मेल आते ही कलेक्टर व एसपी कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

वहां हाई अलर्ट घोषित कर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। बम स्क्वाड और स्निफर डाग की सहायता से परिसर को खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

कलेक्टर ने इसे लोकतंत्र और जनता की सुरक्षा पर हमला बताया। वहीं, एसपी ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है।