इंदौर पुलिस को 2026 में साइबर फ्रॉड की 7,000 शिकायतें मिलीं, 50 करोड़ की ठगी, 7 करोड़ वापस कराए
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस को इस साल साइबर धोखाधड़ी की 7,000 शिकायतें मिली हैं।
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 06:10:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 07:03:42 PM (IST)
HighLights
- 450 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
- साइबर अपराधियों के ठगने के अलग-अलग तरीके
- ठग गिरोह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ले रहे
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस को इस साल साइबर धोखाधड़ी की 7,000 शिकायतें मिली हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इन मामलों में पीड़ितों को लगभग 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें से करीब 7 करोड़ रुपये वापस (रिकवर) करा लिए गए हैं।
450 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच, साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए गए 350 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को वापस हासिल किया गया। इसके अलावा, लोगों के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल करके बनाए गए 450 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है।
साइबर अपराधियों के ठगने के अलग-अलग तरीके
उन्होंने कहा, साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इनमें 'डिजिटल अरेस्ट', APK फाइलों के जरिए मोबाइल फोन का कंट्रोल अपने हाथ में लेना और निवेश, गेमिंग तथा 'वर्क-फ्रॉम-होम' स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी करना शामिल है।
ठग गिरोह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ले रहे
दंडोतिया के अनुसार, ठग गिरोह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोगों के रिश्तेदारों या परिचितों की आवाज या चेहरे की नकल करके भी उन्हें धोखा दे रहे हैं।