
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन एवं चार पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके कारण इंदौर-पुरी, पुरी-इंदौर, वलसाड-पुरी और पुरी-वलसाड प्रभावित होगी और मालतीपाटपुर-पुरी स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार प्रभावित ट्रेनों में 27 अक्टूबर, तीन, 10, 17, 24 नवंबर, एक, आठ, 15, 22, 29 दिसंबर एवं पांच जनवरी 2027 को इंदौर से चलने वाली इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं मालतीपाटपुर-पुरी स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
वहीं, 22, 29 अक्टूबर, पांच, 12, 19, 26 नवंबर एवं तीन, 10, 17, 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी 2027 को पुरी से चलने वाली पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी एवं पुरी-मालतीपाटपुर स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार 22, 29 अक्टूबर, पांच, 12, 19, 26 नवंबर एवं तीन, 10, 17, 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी 2027 को वलसाड से चलने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
वहीं, 25 अक्टूबर, एक, 08, 15, 22, 29 नवंबर एवं छह, 13, 20, 27 दिसंबर एवं तीन, 10 जनवरी 2027 तक पुरी से चलने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी एवं पुरी-मालतीपाटपुर स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
यात्री ट्रेन की वास्तविक स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in या रेलवन एप पर प्राप्त कर सकते हैं। वहींरेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी परेशानी से बचने के लिए यात्रा करने से पूर्व एक बार समय सारिणी का अवलोकन जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें- MP के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, भोपाल-बीना-कटनी रूट पर चार मेमू ट्रेनें कैंसिल, 19 ट्रेनों का रूट और स्टेशन बदला