
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर की गौरवशाली परम्परा के रूप में अनन्त चतुर्दशी चल समारोह उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झाकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित झाकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा पुरस्कार के लिये सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झाकियों और अखाड़ों का चयन किया गया।
झांकी में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला। इसी तरह महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला को दिया गया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांस्कृतिक तथा धार्मिक उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक नगद पुरूस्कार देने की घोषणा भी की। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परम्परा के निर्वहन में दीए जा रहे मिलो के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर पुरस्कार चयन में केवल मिलो की झांकियों को ही शामिल किया गया था
अखाड़ों के पुरस्कार
निर्णायक समिति ने इस बार दो विधाओं गतका फरी तथा दो हाथ की बनेठी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए अखाड़ों का चयन किया।
दो हाथ की बनेठी वर्ग
महिला वर्ग
बालक वर्ग
जिला प्रशासन ने गतका फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रत्येक के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा 10 -10 हजार रुपये के विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है।
वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये का दिया जायेगा। बालक तथा बालिका वर्ग के सभी चयनित कलाकारों को दस-दस हजार रुपये के नगद पुरस्कार दिये जायेंगे।
यह भी पढ़ें- Indian Freedom Struggle: इंदौर की मिलों की झांकी में भी दिखती थी स्वतंत्रता की दीवानगी