• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने एक हजार से ज्यादा मोडिफाइड साइलेंसर पर चलवाया रोड रोलर

इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने विजय नगर में बड़ी कार्रवाई की, एक हजार से ज्यादा जब्त मोडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 10:24:30 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 10:43:12 AM (IST)
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने एक हजार से ज्यादा मोडिफाइड साइलेंसर पर चलवाया रोड रोलर
यातायात पुलिस ने विजय नगर में मोडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर कार्रवाई की।

HighLights

  1. नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सघन चेकिंग अभियान जारी
  2. मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ अभियान, जब्त किए
  3. नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाकर भय पैदा करने वालों पर कार्रवाई की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने विजय नगर में मोडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट किया।

आकस्मिक चेकिंग कर तेज या लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों, मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और कर्कश ध्वनि निकालकर आम जनता में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों और हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

naidunia_image

बीते माह से यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों द्वारा यातायात प्रबंधन जोन के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गों और चौराहों पर यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाकर तेज और कर्कश ध्वनि वाले मोडिफाइड साइलेंसर एवं हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर भी जब्त किए गए।


साइलेंसर लगाकर डराने की कोशिश

विजय नगर क्षेत्र में भी डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी और यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जब्त एक हजार से ज्यादा साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया। डीसीपी त्रिपाठी ने कहा कि नियम विरुद्ध तेज और कर्कश ध्वनि वाले साइलेंसर लगाकर आम जनता में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- बाइक के साइलेंसर से निकाल रहा था गोली की आवाज, पुलिस ने पकड़ा