• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update:18 दिन बाद इंदौर में झमाझम बारिश, पिछले 15 घंटों में 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Indore Weather Update: आज भी शहर में मध्यम से तेज वर्षा के आसार। सुबह से बारिश जारी।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 07 Sep 2023 09:34:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 02:52:52 PM (IST)
Indore Weather Update:18 दिन बाद इंदौर में झमाझम बारिश, पिछले 15 घंटों में 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
इंदौर शहर में लंबे अंतराल के बाद फिर से झमाझम बारिश हुई। फोटो -राजू पवार

Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और हल्की हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। सुबह धुंध का असर रहा और उत्तरी व उत्तरी पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले 15 घंटे में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं इंदौर जिले की महू तहसील में पिछले 24 घंटे में 21 मिलीमीटर, सांवेर में 38.6 मिलीमीटर, देपालपुर में 42.8 मिलीमीटर और गौतमपुरा में सर्वाधिक 47.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं हातोद में 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

शहर में बुधवार को गर्मी के बाद दोपहर से बादल छाए और शाम चार बजे के बाद गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। करीब 18 दिन बाद मेघ मेहरबान हुए। पूर्वी हिस्से के मुकाबले पश्चिमी हिस्से में ज्यादा वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 15.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर शाम 4.30 बजे तक 5.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।


सितंबर में इस सीजन में पहली बार अच्छी बारिश हुई। इससे पारे में भी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। वर्षा के दौरान दृश्यता गिरकर 1500 मीटर तक पहुंची और शाम तक शहर में धुंध का असर बना रहा। दिन में अधिकतम हवा 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिणी ओडिशा के अंदरूनी हिस्से में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। मानसून द्रोणिका लाइन बीकानेर, गुना, मंडला, रायपुर होते कलिंगपट्टनम तक जा रही है। इन दोनों सिस्टम के कारण इंदौर में अगले तीन से चार दिन मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्से में तेज बौछारें भी पड़ेंगी।

इंदौर में पिछले 10 वर्षों में सितंबर में वर्षा

वर्ष 24घंटे में उच्चतम वर्षा दिनांक कुल मासिक वर्षा

2013 61.6 मिमी 21 सिंतबर 121 मिमी

2014 91.4 मिमी 8 सितंबर 210.1 मिमी

2015 20.7 मिमी 18 सितंबर 26.8 मिमी

2016 44 मिमी 17 सितंबर 77.7 मिमी

2017 47.5 मिमी 9 सितंबर 154.9 मिमी

2018 83.9 मिमी 22 सितंबर 144.3 मिमी

2019 76 मिमी 11 सितंबर 483.3 मिमी

2020 73.2 मिमी 3 सितंबर 284.9 मिमी

2021 107.8 मिमी 2 सितंबर 482 मिमी

2022 58 मिमी 2 सितंबर 313 मिमी

सितंबर माह

24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा: 20 सितंबर 1962 को 169.8 मिमी

सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा: वर्ष 1954 में 766.8 मिमी

इस वर्ष पिछले चार माह में वर्षा

माह औसत वर्षा इस वर्ष हुई

जून 146.1 मिमी 105.3 मिमी

जुलाई 298.2 मिमी 455 मिमी

अगस्त 303 मिमी 62 मिमी

सितंबर 182 मिमी 15.9 मिमी अब तक

आज का मौसम

शहर में बुधवार सुबह से धूप खिली और दोपहर में बादल छाए। शाम चार बजे बाद तेज वर्षा का दौर दिखाई दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना हैं। ऐसे में दिन में मौसम खुशनुमा बना रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

7 सितंबर 31 21

8 सितंबर 31 21

भोपाल

7 सितंबर 32 22

8 सितंबर 31 22

उज्जैन

7 सितंबर 34 23

8 सितंबर 33 22

आज का मौसम

अधिकतम: 30 डिग्री

न्यूनतम: 22.8 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम: 93 प्रतिशत

न्यूनतम: 92 प्रतिशत

सूर्यास्त आज 6.38

सूर्योदय कल 6.11