Indore Weather Update: इंदौर में रातभर बरसता रहा पानी, 50 मिमी हुई बारिश, चार डिग्री पारा लुढ़का, आज भी वर्षा के आसार
Indore Weather Update: इंदौर में 10 वर्षों में नवंबर में सर्वाधिक बारिश। अगले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन के आसपास इलाकों में हल्की बारिश।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Mon, 27 Nov 2023 08:03:30 AM (IST)
Updated Date: Mon, 27 Nov 2023 01:10:17 PM (IST)
बदला मौसम... रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली, सुबह से सूरज बदलो में छुपा रहा और दोपहर होते होते पुरे शहर में तेज हवा के साथ बदल छा गए। दोपहर 4 बजे शहर में अंधेरा होने का एहसास हुआ और साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। फोटो- प्रफुल्ल चौरसिया आशुHighLights
- शहर में रात 11.30 बजे तक 24.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज।
- कई इलाकों में हुई बिजली गुल, देर रात तक परेशान होते रहे रहवासी।
- बेमौसम बूंदों ने खोली व्यवस्थाओं की कलई।
Indore Weather Update: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिमी विक्षोभ-चक्रवाती घेरा सहित दो अन्य मौसमी सिस्टम सक्रीय होने से प्रदेश का पूरा मौसम बदल गया। रविवार शाम चार बजे से इंदौर और आसपास के इलाकों में जो पानी गिरना शुरू हुआ। यह सिलसिला सोमवार सुबह तक चलता रहा। सुबह पांच बजे वर्षा धीमी हुई, लेकिन हल्की बरसात होने लगी। रातभर पानी गिरने से पारा लुढ़क गया और ठंड बढ़ने लगी। सुबह 8.30 बजे तक 50 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है। यहां तक न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर रविवार रात 11.30 बजे तक 24.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। यह 10 वर्षों में नवंबर में सर्वाधिक मासिक वर्षा और 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा का रिकार्ड बना।
मौसम विभाग के अनुसार इसके पहले
इंदौर में 10 नवंबर 1969 को 24 घंटे में सर्वाधिक 82.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वर्ष 1946 में सर्वाधिक मासिक वर्षा 217.4 मिलीमीटर दर्ज हुई थी। सप्ताहभर बाद हवा ने रुख बदल दिया। पूर्वीं के बजाय रविवार को उत्तर-पूर्वी दिशा से हवा चली। बादल और सर्द हवा से पारा नीचे लुढ़क गया।
![naidunia_image]()
नवंबर में पहली मर्तबा रात का तापमान पंद्रह डिग्री से नीचे पहुंचा।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में सीजन का पहला मावठा गिरा। सोमवार को हवा का रूख भी बदल गया। दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवा चली, जिसकी रफ्तार 23 किमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन के आसपास इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की चेतावनी दी है। यहां तक कि ओले गिर सकते है। विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिस्टम के मुताबिक दो दिन अभी बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का तापमान नीचे आएगा। जैसे-जैसे बादल छटेंगे। वैसे-वैसे ठंड बढ़ने का अनुमान है। हालांकि अगले 24 घंटे में सिस्टम कमजोर पड़ेगा।
![naidunia_image]()
इंदौर, उज्जैन में आज भी वर्षा के आसार
अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसके असर से इंदौर-उज्जैन जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। बादल बने रहने से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को इंदौर, उज्जैन संभाग के अलावा भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में भी वर्षा होने के आसार हैं।