
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने शुक्रवार को शहर में पाारा गिराया। गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बीते 10 सालों में दूसरी बार इंदौर सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को शहर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। इंदौर में इसके पूर्व पिछले वर्ष 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
मौसम विभाग के पास दर्ज आंकडों के मुताबित इंदौर में 25 नवंबर 1936 को सबसे कम निम्मनतम न्यूनतम तापमान 25 नवंबर 1938 को 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में शुक्रवार सुबह ठंडक के बाद सुबह नौ बजे तक निकली धूप ने तीव्र ठंडक से राहत दी। हालांकि हवाओं के कारण हल्की ठंडक बरकरार रही।
गौरतलब है कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव से इंदौर में गुरुवार को दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से उत्तरी हवाओं का असर कम होगा और दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में तूफान अकवान की एंट्री... रीवा-शहडोल समेत इन 10 जिलों में तेज बारिश, 22 नवंबर तक दिखेगा असर
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
यह भी पढ़ें- इंदौर में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में भी बढ़ेगी ठंड और गिरेगा तापमान