• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रुस की 18,510 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के पर्वतारोही और गोल्ड काईन सेवा ट्रस्ट के सदस्य योगेश सुरजिया ने देश का मान बढ़ाया है। माउंट एल्ब्रुस पर भा...और पढ़ें

By Pooja GiteEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 07:27:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 07:27:37 PM (IST)
इंदौर के योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रुस की 18,510 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा
माउंट एल्ब्रुस पर योगेश की फतह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस पर नया कीर्तिमान
  2. माउंट एल्ब्रुस पर योगेश की फतह
  3. देशभक्ति और जज्बे की मिसाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के पर्वतारोही और गोल्ड काईन सेवा ट्रस्ट के सदस्य योगेश सुरजिया ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) पर सफलता से चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

15 अगस्त को शिखर पर भारत का तिरंगा और 'गोल्ड काइन' का ध्वज लहराकर उन्होंने यह उपलब्धि पूरे देश को समर्पित की।

कठिन परिस्थितियों में हासिल किया मुकाम

रूस की काकेशस पर्वत श्रृंखला में स्थित इस चोटी पर माइनस तापमान, बर्फीली हवाओं और कम ऑक्सीजन जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए योगेश ने यह मुकाम हासिल किया। योगेश ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना और देश के जज्बे का प्रतीक बताया।


यह भी पढ़ें- इंदौर में 4 साल से अटका था सड़क का काम, पार्षद कीचड़ में बैठे तो 8 घंटे में शुरू हो निर्माण, अब 2 दिन में खुलेगा रास्ता

गोल्ड काइन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि योगेश हर साल एक प्रमुख पर्वत पर तिरंगा फहराते हैं और ट्रस्ट उनके अभियानों में हमेशा सहयोग करेगा। इस ऐतिहासिक सफलता पर देशभर से योगेश को बधाइयां मिल रही हैं।