• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर जू में देश का पहला अनोखा प्रयास, अत्याधुनिक 14D थिएटर में डिजिटल तकनीक से मिलेगा असली जंगल सफारी का रोमांच

शहरवासियों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जंगल और वन्यजीवन का अनोखा अनुभव मिलेगा।

By ramkrashna MuleEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:24:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 08:25:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर जू में देश का पहला अनोखा प्रयास, अत्याधुनिक 14D थिएटर में डिजिटल तकनीक से मिलेगा असली जंगल सफारी का रोमांच
इंदौर जू में देश का पहला अनोखा प्रयास

HighLights

  1. इंदौर जू में 40 सीटों वाला अत्याधुनिक 14D थिएटर अंतिम चरण में
  2. 14 स्पेशल इफेक्ट्स से मिलेगा वर्चुअल जंगल सफारी का अनुभव
  3. होलोग्राम जू और गोरिल्ला थीम वाला प्रवेश द्वार भी होंगे आकर्षण

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के वन्य प्राणी संग्रहालय में आने वाले दिनों में शहरवासियों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जंगल और वन्यजीवन का अनोखा अनुभव मिलेगा। नगर निगम द्वारा जू परिसर में अत्याधुनिक 14D थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा होने के बाद यह सुविधा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

सीटें ऊपर-नीचे और आगे-पीछे हिलेंगी

40 सीटों वाले इस थिएटर में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए वीआर (वर्चुअल रियलिटी) चश्मे दिए जाएंगे। साथ ही दृश्य के अनुसार सीटें ऊपर-नीचे और आगे-पीछे हिलेंगी। सराउंड साउंड सिस्टम के जरिए ऐसा अनुभव होगा, मानो जंगली जानवर बिल्कुल आसपास मौजूद हों।


मनोरंजन के साथ वन्यजीवन की रोचक जानकारी भी मिलेगी

थिएटर में एक साथ 14 विशेष प्रभावों का अनुभव कराया जाएगा। इसमें तेज हवा, बारिश की फुहार, कंपन, सीटों की गति, रोशनी, धुंध और दृश्य के अनुसार खुशबू जैसे प्रभाव शामिल होंगे। दर्शकों को जंगल सफारी का वास्तविकता के करीब अनुभव मिलेगा। फिल्म के साथ बारिश, हवा, जंगल, वन्यजीव और रोलर कोस्टर जैसे रोमांचक प्रभाव भी महसूस कराए जाएंगे। इससे बच्चों और बड़ों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवन की रोचक जानकारी भी मिलेगी।

डिजिटल गार्डन और होलोग्राम जू भी होंगे आकर्षण

थिएटर के साथ डिजिटल गार्डन, डिजिटल भूलभुलैया और डिजिटल एक्सपीरियंस जोन भी विकसित किया गया है। यहां आधुनिक तकनीक के जरिए शिक्षा, मनोरंजन और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा होलोग्राम जू, कृत्रिम वाटरफॉल, आधुनिक कैफेटेरिया और गोरिल्ला थीम वाला प्रवेश द्वार भी प्रमुख आकर्षण होंगे। गोरिल्ला फेस थीम वाला प्रवेश द्वार अभी से सेल्फी प्वाइंट के रूप में लोगों को आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को पीपीपी मॉडल पर तैयार परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में किया जाएगा। उनके अनुसार यह 14D थिएटर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी डिजिटल जू और वर्चुअल जंगल अनुभव की नई पहल साबित होगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।