• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त

पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को फरियादिया सुरेखा पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और मोबाइल...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 02:23:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 02:24:12 PM (IST)
भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में नकबजनी के आरोपी। नईदुनिया।

HighLights

  1. सीहोर कोतवाली पुलिस ने नकबजनी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
  2. 5 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी के जेवर-सिक्के और मोबाइल जब्त किया गया
  3. विशेष टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई से वारदात का खुलासा किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। कोतवाली पुलिस ने नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को फरियादिया सुरेखा पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले में कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना उर्फ रोहित शिल्पकार (20) निवासी सिलावट मोहल्ला बैरसिया, भारत उर्फ भरत काला (24) निवासी पलासी करोंद भोपाल तथा करन शाक्य (20) निवासी शांतिकुंज बैरसिया, भोपाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- RGPV पेपर चोरी कांड: जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही उजागर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अर्चना तिवारी दायित्वों से मुक्त

सोना-चांदी के जेवर और माेबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 75 हजार रुपये), 100 ग्राम चांदी के सिक्के (लगभग 25 हजार रुपये) तथा चोरी किया गया मोबाइल (लगभग 30 हजार रुपये) सहित कुल 1.30 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर जब्त किया है।

बरामद सामान में सोने के मंगलसूत्र का पेंडेंट, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी का झूमर, चार चांदी की बिछुड़ियां, एक मोबाइल और 8 सोने के पारे शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक विक्रम आदर्श, आरक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी, कपिल मेवाड़ा, विवेक प्रताप सिंह, सूरज मोरे तथा सैनिक मुकेश सोनी शामिल रहे।