• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: टीही से धार के बीच 120 किमी प्रति घंटे की गति का निरीक्षण आज

टीही से धार के बीच 47.14 किमी लंबे रेलखंड पर बड़ी रेल लाइन का सिविल, विद्युतीकरण एवं सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद अब पश्चिम रेलवे इस मार्ग को विद्युत इंजन से परिचालन के लिए अधिकृत कराने की प्रक्रिया में जुट गया है।

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:11:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:11:07 AM (IST)
इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: टीही से धार के बीच 120 किमी प्रति घंटे की गति का निरीक्षण आज
पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रेलखंड का निरीक्षण करते हुए। - सौजन्य रेलवे

HighLights

  1. पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर ने किया रेलखंड का निरीक्षण
  2. पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रेलखंड का निरीक्षण किया
  3. इन प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद धार तक नियमित ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत धार तक ट्रेन चलाने की तैयारी अब महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। टीही से धार के बीच 47.14 किमी लंबे रेलखंड पर बड़ी रेल लाइन का सिविल, विद्युतीकरण एवं सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद अब पश्चिम रेलवे इस मार्ग को विद्युत इंजन से परिचालन के लिए अधिकृत कराने की प्रक्रिया में जुट गया है।

बुधवार को पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रेलखंड का निरीक्षण किया। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल मुंबई द्वारा भी नवीन रेल लाइन का निरीक्षण एवं गति निरीक्षण किया जाएगा। इन प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद धार तक नियमित ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।


तकनीकी कार्यों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया

दरअसल, टीही-धार रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण सहित सभी आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रजनीश कुमार गोयल द्वारा रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रेलखंड पर स्थापित 25 केवी एसी ओवरहेड विद्युत लाइन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, ट्रैक्शन सब-स्टेशन, पावर सब-स्टेशन सहित विद्युतीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्यों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

इस रेलखंड पर निर्माण विभाग दो नवंबर को ही इलेक्ट्रिक इंजन को अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे की गति से दौड़ाकर परीक्षण कर चुका है। चार चरणों में हुए इस निरीक्षण में अलग-अलग गति पर ट्रैक, ओवरहेड, इलेक्ट्रिक लाइन और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा जा चुका है।

टीही से धार के बीच नवनिर्मित सिंगल लाइन रेलखंड की लंबाई 47.14 किमी है

वहीं, टीही से धार के बीच नवनिर्मित सिंगल लाइन रेलखंड की लंबाई 47.14 किमी है। इसमें 2,957 किमी लंबी टनल भी शामिल है। टनल में भी ट्रैक और मशीनों के परीक्षण किए जा चुके है। रेलखंड पर नियमित यात्री ट्रेनों के संचालन की दिनांक घोषित नहीं हुई है। ऐसे में धार तक रेल पहुंचने की उम्मीद अब तकनीकी और संरक्षा संबंधी अंतिम औपचारिकताओं पर टिकी है।

रेलखंड की संरक्षा एवं तकनीकी उपयुक्तता का परीक्षण किया जाएगा

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, निरीक्षण के अगले चरण में गुरुवार एवं शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिमी परिमंडल ई. श्रीनिवास द्वारा टीही-धार रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल इंजन का 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पर परिचालन कर रेलखंड की संरक्षा एवं तकनीकी उपयुक्तता का परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर से धार तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, अंतिम चरण में निर्माण कार्य

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।