• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से धार तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, अंतिम चरण में निर्माण कार्य

पश्चिम रेलवे की इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच लगभग 47 किमी लंबे रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:38:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:38:45 PM (IST)
इंदौर से धार तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, अंतिम चरण में निर्माण कार्य
पीथमपुर से धार तक परखा ट्रैक-विद्युतीकरण का काम।

HighLights

  1. टीही से धार के बीच बनकर तैयार हुई 3 किमी लंबी टनल
  2. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हो सकता है CRS निरीक्षण
  3. पीथमपुर से धार तक परखा ट्रैक-विद्युतीकरण का काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे की इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच लगभग 47 किमी लंबे रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस रेलखंड पर टीही के निकट निर्माणाधीन लगभग तीन किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। टनल के भीतर 2,957 मीटर लंबाई में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

रेलखंड को शीघ्र पूरा कराकर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में निरीक्षण होने की संभावना जताई जा रही है।

पीथमपुर से धार तक अधिकारियों ने ट्रोली से लिया जायजा

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार सीआरएस निरीक्षण से पूर्व निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए 12 एवं 13 अक्टूबर को मुख्य अभियंता (प्लानिंग) विकास कुमार व मुख्य अभियंता (निर्माण) धीरज कुमार ने ट्रोली के माध्यम से पीथमपुर से धार तक रेलखंड का संयुक्त निरीक्षण किया।


यह भी पढ़ें- एमपी में दूर होगा बिजली का संकट, पंजाब से 15 अक्टूबर से रोजाना मिलेगी 550 मेगावाट बिजली, कटौती से मिलेगी मुक्ति

इसमें रेलवे लाइन, विद्युतीकरण (ओएचई), पुलों, अंडरपास, स्टेशनों, प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कर सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि समय पर सीआरएस निरीक्षण कराया जा सके।