• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

सिंहस्थ 2028 के लिए दिसंबर तक पूरा हो जाएगा इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे का काम, भेरुघाट के जाम से जुलाई में मिलेगी मुक्ति

इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे भेरुघाट बायपास जुलाई तक बनकर तैया...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 14 May 2026 08:31:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 08:52:55 AM (IST)
सिंहस्थ 2028 के लिए दिसंबर तक पूरा हो जाएगा इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे का काम, भेरुघाट के जाम से जुलाई में मिलेगी मुक्ति
कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर-खंडवा हाईवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. कलेक्टर शिवम वर्मा ने हाईवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया
  2. बायपास शुरू होने के बाद घाट सेक्शन में भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी
  3. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य तय सीमा में पूरे किए जाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे (एनएच-347बीजी) परियोजना को तेजी से पूरा करने की कवायद की जा रही है। बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने हाईवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बताया गया कि इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे का संपूर्ण निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे भेरुघाट बायपास जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। बायपास शुरू होने के बाद घाट सेक्शन में भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी और दुर्घटनाओं के जोखिम में भी कमी आएगी।


परियोजना से जुड़े सभी कार्य तय सीमा में पूरे किए जाएं

इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य तय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि सिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुगम बनाई जा सके।

निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे का संपूर्ण निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर वर्मा ने प्रशासनिक या राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में राजस्व और प्रशासन से संबंधित बाधा नहीं आना चाहिए। भूमि अधिग्रहण, सीमांकन या अन्य लंबित मामलों का त्वरित निराकरण कर एनएचएआई को पूरा सहयोग दिया जाए। एनएचएआइ इंदौर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव के अलावा अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

अंडर ग्राउंड मेट्रो के लिए बंगाली चौराहे पर शुरु हुआ मृदा परीक्षण

इंदौर। बंगाली चौराहे पर मेट्रो के अंडर ग्राउंड हिस्से के निर्माण के लिए मृदा परीक्षण कार्य शुरु कर दिया गया है। इस चौराहे के आसपास करीब चार स्थानों पर जमीन की 30 मीटर गहराई तक चट्टानों के परीक्षण के लिए पाइलिंग कर मृदा परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत बंगाली चौराहे से रीगल तक का करीब चार किलोमीटर हिस्सा भी अंडरग्राउंड किया जाना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि पूर्व में मेट्रो प्रबंधन द्वारा इस हिस्से में ओवरहेड मेट्रो बनाने की योजना थी । जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के विरोध के बाद इस हिस्से को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया गया।

मूंदी स्टेट हाईवे: 70 दिन भी नहीं टिका 70 लाख रुपये का पैचवर्क, खंडवा में सड़कें बदहाल; लगातार हो रहे हादसे