
नईदुनिया प्रतिनिध, इंदौर : दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर - खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन इंदौर-खड़की स्पेशल 07, 14, 21 व 28 अक्टूबर 04, 11, 18 एवं 25 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार खड़की-इंदौर स्पेशल ट्रेन को 08, 15, 22 व 29 अक्टूबर और 05, 12, 19 व 26 नवंबर को अपने आरंभिक स्टेशन से चलेगी। इंदौर से पुणे बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना की विस्तृत जानकारी यात्री भारतीय रेल की वेबसाइट तथा रेलवन एप पर देख सकते हैं।
रतलाम : त्योहारों में बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कोयंबतूर - जयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर बढ़ाए हैं। ट्रेन 06181 कोयंबतूर-जयपुर स्पेशल अब 08 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन 06182 जयपुर-कोयंबतूर स्पेशल के फेरे 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक विस्तारित किए गए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना की विस्तृत जानकारी यात्री भारतीय रेल की वेबसाइट तथा रेलवन एप पर देख सकते हैं। ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रेनों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- रतलाम-इंदौर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पश्चिम रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरा शेड्यूल