
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारों में बढ़ती मांग को देखते हुए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर विस्तारित किए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 04170 इंदौर-सूबेदारगंज 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक मंगलवार-शनिवार और 04169 वापसी 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक सोमवार-शुक्रवार चलेगी। 01906 आसारवा-कानपुर सेंट्रल 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक मंगलवार तथा 01905 वापसी 05 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सोमवार चलेगी।
01908 उधना-आगरा कैंट 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक बुधवार तथा 01907 वापसी 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार चलेगी। 01909 आसारवा-आगरा कैंट 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और 01910 वापसी 05 अक्टूबर से 23 नवंबर तक सोमवार चलेगी।
02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक शनिवार तथा 02199 वापसी 01 अक्टूबर से 26 नवंबर तक गुरुवार चलेगी।
यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग में जल्द होगी भर्ती, कैडर रिव्यू के बाद भरे जाएंगे 874 पद, अभी आधी क्षमता से चल रहा डिपार्टमेंट
04106 उधना-प्रयागराज 02 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सोमवार-शुक्रवार और 04105 वापसी 01 अक्टूबर से 29 नवंबर तक गुरुवार-रविवार चलेगी। 04120 वलसाड-सूबेदारगंज 04 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रविवार तथा 04119 वापसी 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक शनिवार चलेगी।
04140 दादर-प्रयागराज 04 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रविवार और 04139 वापसी 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक शुक्रवार चलेगी। 04176 दादर-सूबेदारगंज तथा 04175 वापसी और 04178-04177 वलसाड-सूबेदारगंज जोड़ी के फेरे भी क्रमशः नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।