• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

दीवाली : इंदौर में राजस्थानी छातों से सजेगा सराफा, पांच दिनों तक सड़कों पर बिछेगा कालीन

डेढ़ शताब्दी पुराना शहर का सराफा बाजार दीपपर्व की रोशनी में आम दिनों से अलग नजर आएगा। पांच दिनों तक बाजार में परंपरागत खास सजावट होगी। शुरुआत हो चुकी है और धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार हो जाएगा।

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:52:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:52:13 AM (IST)
दीवाली : इंदौर में राजस्थानी छातों से सजेगा सराफा, पांच दिनों तक सड़कों पर बिछेगा कालीन
राजवाड़ा क्षेत्र में भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में लोग खरीदी के लिए पहुंचे। -प्रफुल्ल चौरसिया आशु

HighLights

  1. बर्तन बाजार और कपड़ा बाजार में भी दिखेगी परंपरा की सजावट
  2. पांच दिनों तक बाजार में परंपरागत खास सजावट होगी
  3. शुरुआत हो चुकी है और धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार हो जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : डेढ़ शताब्दी पुराना शहर का सराफा बाजार दीपपर्व की रोशनी में आम दिनों से अलग नजर आएगा। पांच दिनों तक बाजार में परंपरागत खास सजावट होगी। शुरुआत हो चुकी है और धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार हो जाएगा।

सराफा में दीपावली पर खास सजावट की परंपरा करीब 100 साल पुरानी है। बाजार की सड़क हमेशा की तरह इस साल भी पांचों दिन कालीन से ढंकी रहेगी। बीते दौर के दिये, कंडील और लैंटर्न की जगह अब आधुनिक लाइटिंग ने ले ली है।


सराफा बाजार में करीब सौ साल पहले सजावट का सिलसिला शुरू हुआ था। दीप पर्व के पांच दिनों में व्यापारी दुकानों के बाहर कालीन बिछाकर, फूलों की सजावट कर ग्राहकों और मिलने आने वालों पर इत्र बरसाते थे। बाद के दौर में दीपक, लैंटर्न और फिर इलैक्ट्रिक लाइट ने भी सजावट में जगह बनाई।

इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के मंत्री बसंत सोनी के अनुसार करीब 50 वर्ष से आधुनिक सजावट का जिम्मा एसोसिएशन ने ले लिया। बीते दौर में भी दीपावली के दौरान सराफा की सजावट देखने भी शहरवासी पहुंचते थे। आज भी वह परंपरा कायम है।

व्यापारी एसोसिएशन ने हर वर्ष सजावट में कुछ नया करने की कोशिश करता है। इस बार सराफा बाजार राजस्थानी पंचरंगी छातों के साथ लाइटों से सजेगा। साथ में परंपराअनुसार पूरी सड़क को कालीन से ढंक दिया जाएगा।सजावट शुरू हो चुकी है। धनतेरस से भाईदूज तक बाजार इसी तरह सजा रहेगा।इस दौरान बाजार में आतिशबाजी भी प्रतिबंधित रहेगी।

धनतेरस पर बरसेगा धन

धनतेरस पर सराफा बाजार वर्ष में सबसे ज्यादा समय तक खुला रहता है। इस दिन दुकानें सुबह छह बजे खुल जाएंगी। रात करीब 2 बजे तक बाजार में दुकानें खुली रहेगी। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अविनाश शास्त्री के अनुसार शुभ मुहूर्त और खास दिन खरीदारी करने वाले लोग अपने सुविधानुसार समय पर खरीदारी कर सकें इसलिए बाजार पूरे समय खुला रहेगा। एसोसिएशन बाजार में बिकने वाले गहनों की शुद्धता की गारंटी दे रहा है।

बर्तनों के तोरण बंधेगा

सराफा बाजार से सटे अन्य पुराने बाजारों में भी परंपरा की सजावट देखने को मिलेगी। बर्तन बाजार में वर्ष में सिर्फ एक दिन खास सजावट होती है। इस दिन पूरे बाजार में पीतल और तांबे के बर्तनों के तोरणद्वार बनाए जाते हैं। भारी भरकम और अनोखे तोरण की ये परंपरा भी दशकों पुरानी है और इंदौर की त्योहारी संस्कृति का हिस्सा रही है। दूसरी ओर एमटी क्लाथ मार्केट में दुकानों पर कालीन बिछाकर पीतल के खास दीए समई की रोशनी की जाएगी। क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के अरुण बाकलीवाल के अनुसार कपड़ा बाजार में भी आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी।

सराफा चौपाटी रहेगी बंद

सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन ने अनुसार खास सजावट और दीपपर्व के चलते रात्रिकालिन चाट चौपाटी को भी तीन दिनों तक बंद रखा जाएगा। धनतेरस से दीपावली तक पूरे समय बाजार सिर्फ गहनों और सोने-चांदी के बाजार के रूप में ही रहेगा। 6, 7, 8 नवंबर को धनतेरस, रूप चौदस ओर महापर्व दीपावली के कारण चाट चौपाटी बंद रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई की उड़ानों के दाम तीन गुना तक बढ़े, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार के पार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।