• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

दीपावली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई की उड़ानों के दाम तीन गुना तक बढ़े, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार के पार

दशहरा और दीपावली के दौरान रायपुर से दूसरे शहरों की यात्रा करना महंगा हो गया है।

By Manish MishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 10:46:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 10:46:34 PM (IST)
दीपावली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई की उड़ानों के दाम तीन गुना तक बढ़े, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार के पार
दिल्ली-मुंबई की उड़ानों के दाम बढ़े, फाइल फोटो

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा हुई महंगी
  2. दिल्ली-मुंबई की उड़ानों के दाम बढ़े
  3. रायपुर से पुणे का किराय 19 हजार पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। त्योहारों पर घर पहुंचने की खुशी अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। दशहरा और दीपावली के दौरान रायपुर से दूसरे शहरों की यात्रा करना महंगा हो गया है। पुणे जाने के लिए हवाई किराया 19 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं मुंबई और दिल्ली की उड़ानों के दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना तक बढ़ने की बात सामने आ रही है।

कोलकाता सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यात्रियों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। प्रदेश में विमान ईंधन (एटीएफ) पर वैट की दर चार प्रतिशत होने के बावजूद किराए में राहत नहीं मिल रही है। विमानन कंपनियां बढ़ती मांग के आधार पर किराया तय करने की बात कहती हैं, लेकिन टिकटों की कीमतों में बार-बार बदलाव यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। त्योहारों के दौरान जरूरी यात्रा करने वालों के लिए हवाई सफर अब बजट से बाहर होता नजर आ रहा है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 जिलों के 3234 गांवों में खड़ा हुआ जल संकट!, मल्टी-विलेज योजनाओं का भुगतान अटका

सुबह सस्ता, कुछ घंटों में महंगा टिकट

त्योहारी सीजन में हवाई टिकटों की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। एक ही दिन में कई बार किराया बदलने से यात्रियों के लिए टिकट बुक करने का सही समय तय करना मुश्किल हो गया है। मांग बढ़ने के साथ कीमतें ऊपर जा रही हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सामान्य किराए की तुलना में प्रति टिकट करीब एक से डेढ़ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी भी देखी जा रही है।

दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे व्यस्त मार्गों पर इसका असर अधिक महसूस हो रहा है। ऐसे में पहले से यात्रा की योजना बनाने वालों को भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

टिकट रद कराने या तारीख बदलने पर भी मार

हवाई यात्रा में केवल टिकट खरीदना ही महंगा नहीं है, बल्कि योजना बदलने पर भी यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। टिकट रद कराने या यात्रा की तारीख बदलने पर 2,000 से 3,500 रुपये तक शुल्क वसूले जाने की जानकारी सामने आई है। इससे अचानक कार्यक्रम बदलने वाले यात्रियों का बजट और बिगड़ जाता है।

प्रदेश में एटीएफ पर चार प्रतिशत वैट होने के बावजूद सस्ते ईंधन का लाभ किराए में दिखाई नहीं दे रहा। त्योहारों में बढ़ती मांग के बीच किराया निर्धारण और अतिरिक्त शुल्क को लेकर पारदर्शिता की जरूरत महसूस की जा रही है।

हवाई टिकटों का शुल्क निर्धारित नहीं है। इस वजह से डिमांड के अनुसार विमानन कंपनियां टिकट शुल्क बढ़ाती है। कंपनियों को पता है कि त्योहारी सीजन में टिकट की डिमांड बढ़ेगी, इस कारण अभी से उस समय का टिकट शुल्क बढ़ा हुआ है। कीर्ति व्यास

यह भी पढ़ें- अब इंतजार की घड़ियां हुई समाप्त, रावघाट से नई रेल सेवा का शुभारंभ, 20 अक्टूबर से दौड़ेगी रायपुर पैसेंजर ट्रेन

वर्तमान किराया...

पुणे 19488-20000

दिल्ली 9327-12000

मुंबई 14356-15500

कोलकाता 13642-14000

हैदराबाद 11000-13000

सामान्य किराया...

6500-7500

5500-6500

5500-6500

5200-6000

4500-6200

स्त्रोत- ऑनलाइन वेबसाइट में ये टिकट शुल्क दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें- CG Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिसाज, कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी