• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जो मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 12 May 2026 07:38:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 07:38:37 AM (IST)
इंदौर में 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल
इंदौर में धूप से बचाव के लिए छाते लेकर निकली युवतियां। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर नजर आने लगा है
  2. प्रदेशभर में गर्मी के तीखे तेवरों के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं
  3. मई के दूसरे सप्ताह में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर नजर आने लगा है। मई के दूसरे सप्ताह में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में गर्मी के तीखे तेवरों के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जो मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसका प्रभाव मध्य भारत के मौसम पर भी पड़ रहा है। जबकि दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


प्रदेश के कई शहरों में तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चौबीस घंटों की तुलना में 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। दोपहर 12 बजे बाद से गर्म हवाएं चली। हालात ऐसे रहे कि शाम 7 बजे तक गर्म हवा का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

इतना रहा तापमान

उत्तरी-उत्तरी पश्चिम दिशा से हवा चली। दिनभर तेज धूप रही और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। बीते चौबीस घंटों में रात का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया। अधिकतम तापमान 43.2 सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान एक से दो डिग्री और बढ़ने की आशंका है।

MP Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, 2 से 4 डिग्री और बढ़ेगा तापमान