• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, इंदौर में मेरठ के 5 बदमाश गिरफ्तार

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Vinay YadavEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 07:38:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 07:38:23 PM (IST)
एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, इंदौर में मेरठ के 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर में मेरठ के 5 बदमाश गिरफ्तार(सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
  2. वारदात के बाद इंदौर में हवाला व्यापारी को निशाना बनाने की थी योजना
  3. पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 33 मोबाइल, लैपटॉप और कार जब्त किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महाराष्ट्र और गुजरात में वारदातों को अंजाम देने के बाद इंदौर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह पालदा क्षेत्र में एक हवाला व्यापारी को लूटने की योजना बना रहा था, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस को रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हिम्मत नगर पालदा के एक खाली मैदान में सफेद कार में सवार कुछ लोग व्यापारियों और हवाला कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है।


आरोपितों की पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुलदीप पाल (33), नाजिम कुरैशी (25), महफूज (40), शोएब कुरैशी (27) और मोहम्मद शकील (33) के रूप में हुई है। सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आंखों में मिर्ची डालकर करते थे लूट

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे एक्सीडेंट का बहाना बनाकर वाहन चालकों को रोकते थे। वाहन रुकते ही चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर नकदी और कीमती सामान लूट लेते थे। इसके बाद सभी अलग-अलग दिशा में भागकर तय स्थान पर इकट्ठा होते थे।

इंदौर में भी की थीं वारदातें

आरोपितों ने छह जून को मनोज जैन नामक व्यक्ति की कार को एक्सीडेंट का बहाना बनाकर रोका था और एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। इसके अलावा चोइथराम मंडी चौराहे पर कुनाल सिंघवी की कार रोककर उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया था।

मेरठ से लूट की नीयत से आए थे

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह मेरठ से विशेष रूप से लूटपाट करने के उद्देश्य से कार से निकला था। आरोपितों ने इंदौर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक, धूलिया तथा गुजरात के बड़ौदा, वापी, सूरत, दाहोद और अन्य क्षेत्रों में मोबाइल लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया है। लूटे गए मोबाइल कार की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें मेरठ ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में भंवरकुआ थाना प्रभारी संतोष दूधी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को पुरस्कृत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रेवल एजेंसी से किराये पर लीं 20 टैक्सियां और किसानों को बेच डालीं; भोपाल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, जालसाज पर केस दर्ज