
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने पर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना मरीमाता चौराहा के समीप की है।
मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुनील पुत्र मुंशीलाल निवासी सर्वानंद नगर के रुप में हुई है। सुनील को प्लास्टर के काम के लिए बुलाया था। काम के दौरान संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गया। मंगलवार को गंभीर अवस्था में उसको एमवाय अस्पताल में भर्ती किया लेकिन बुधवार को दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, देवास-इंदौर के बीच बिछेगी डेढ़ किमी लंबी नई रेल लाइन